लखनऊ
लखनऊ में बीती 5 सितंबर को मेट्रो रेल सर्विस शुरू हुई है। यहां अभी ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टेशन, मवइया, दुर्गापुरी और चारबाग तक आराम से सफर किया जा सकता है।
कोलकाता
इस लिस्ट में कोलकाता का नाम भी शामिल है। देश में अगर मेट्रो रेल सर्विस की बात की जाए तो सबसे पहले मेट्रो ट्रेन यही से शुरू हुई थी। इस पुराने शहर में साल 1984 में मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई थी।
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली का नाम इसमें न हो ऐसा शायद ही हो। यहां भी मेट्रो सर्विस की 2002 में शुरुआत हुई। यहां पर बने 160 से ज्यादा स्टेशनों पर हर दिन सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।
बेंगलुरु/गुड़गांव
बेंगलुरु का नाम भी इस लिस्ट में है। यहां पर 20 अक्टूबर 2011 को मेट्रो रेल सर्विस शुरू हुई थी। इसके बाद इस लिस्ट में गुड़गांव का नाम शामिल हुआ। दिल्ली के करीब गुड़गांव में साल 2013 में मेट्रो की शुरुआत हुई।
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में मेट्रो की शुरुआत साल 2014 में हुई। आज यहां पर भी बड़ी संख्या में लोग हर दिन सफर करते हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के साथ ही यह शहर भी लिस्ट में शामिल हो गया।
जयपुर/चेन्नई
गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में जून 2015 में मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई। इसी साल देश के बड़े शहरों में गिने जाने वाले चेन्नई में भी मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई थी। इन शहरों में रेल सफर काफी आसान है।
चिता स्थल पर फेरे लेकर श्मशान में किया विवाह, ऐसी हैं ये अजब-गजब शादियां
National News inextlive from India News Desk