धार्मिक भावनाओं को आहत

हाल ही में विवादों में सामने आई महाराष्ट्र की राधे मां उर्फ सुखविदंर कौर के ऊपर से अब मुसीबते हटने का नाम नहीं ले रही हैं। राधे मां उर्फ सुखविदंर कौर पर जल्द ही मुंबई की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक महिला वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बांब्वे हाईकोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने राधे मां पर सत्संग में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। हालांकि दहेज वाले मामले में वह गिरफ्तारी से बच गईं। समय मिलने की वजह से उन्होंने पहले ही कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी थी, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी वह मुसीबतों में फंसती जा रही है। अब उन पर मिनी स्कर्ट पहनने के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। खुद को दुर्गा जी बताने वाली राधे मां पर धार्मिक भावनाओं को आहत  करने का आरोप लगा है।

सत्संग में अश्लीललता

सूत्रों के मुताबिक अब राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर के खिलाफ अश्विनी कुमार बहल और धीरज शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि राधे मां ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जिससे वे वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी देवी और ज्वालाजी जैसी देवियों के भक्तों की गुनहगार हैं। मां दुर्गा का अपमान किया हैक्। भक्तों के सामने सत्संग में वह खुद को दुर्गा मां का अवतार बताती रही और पर्दे के पीछे वह मिनीस्कर्ट पहनकर घूमती हैं। जिससे धार्मिक भावनाओं को आहत करने की सजा उनको जरूर मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद राधे मां से जुड़े कई रहस्य भक्तों के सामने आए। जिसमें उनका मिनी स्कर्ट पहना हुआ फोटो भी सामने आया है।

Hindi News from India News Desk

National News inextlive from India News Desk