-हैदराबाद की कंपनी की ओर से लगाया जाएगा सॉफ्टवेयर

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: पटना में नक्शा पास करवाने में लेट-लतीफी, भागदौड़ और मानदंड के विपरीत मकान बनाना अब असंभव होगा। क्योंकि पटना नगर निगम ने ऑटो मैप सॉफ्टवेयर बनाने का निर्णय लिया है। यह सॉफ्टवेयर हैदराबाद की कंपनी आईडीएसआई की ओर से लगाया जाएगा। सॉफ्टवेयर से नगर निगम ऑफिस में बैठे-बैठे निर्माण स्थल की भौगोलिक परीक्षण अत्याधुनिक मशीन करेगी। इसके बाद अधिकतम 20 दिन के भीतर नगर निगम नक्शा पास कर देगा। अगर आर्किटेक्ट द्वारा तैयार कराए गए नक्शे में कोई त्रुटि पाई जाएगी तो उसमें संसोधन का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी प्लॉटों के मालिकों द्वारा सुधार नहीं किया गया तो दोबारा नक्शा बनवाना पड़ेगा। यह प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही गई है। इस अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर की कीमत करीब एक करोड़ 86 लाख रुपए होगा। तीन साल के लिए नक्शा जांच की जिम्मेदारी कंपनी के कंधों पर होगी। यह पूरा प्लान पटना नगर निगम की ओर से तैयार किया है। जिसपर बुधवार को स्थाई समिति की मुहर लग गई।

वाहन में बजेंगे स्वच्छता के गीत

नगर निगम का दावा है कि दो अक्टूबर से राजधानी को पूरी तरह से साफ-सुथरा बनाने में सफलता हासिल हो जाएगी। इसके लिए एक-एक घर से कचरा कलेक्ट किया जाएगा। रेजिस्डेंशियल एरिया से रोज घरों से एक बार कचरा कलेक्शन होगा। कचरा उठाने वाली वाहनों में स्वच्छता संबंधी गीत बजाए जाएंगे। शुरू में चार हजार सफाई कर्मचारियों के सहारे वार्डो में कचरा कलेक्शन का काम होगा। एक वार्ड को पांच जोन में बांटा जाएगा। वार्ड में पांच ऑटो टीपर गाडि़यां चलेंगी। हर वार्ड में पांच-पांच सफाई कर्मी ड्यूटी करेंगे। घरों से दिन में एकबार और वार्डो के कचरा प्वाइंट से दो से तीन बार कलेक्ट होगा कचरा। निगम की ओर से एक अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को खादी की वर्दी और टोपी दिए जाएंगे। साथ ही वैसे 113 कर्मियों को नियमित का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा जिन्होंने 10 साल से निगम में अपनी सेवा दी है।

इन बिंदुओं पर भी जताई गई सहमति

-मौर्या लोक निगम ऑफिस का होगा जीर्णोद्धार।

-वेंडिंग जोन में भेजे जाएंगे सभी फुटपाथी दुकानदार।

-अगर सड़क पर गंदगी फैलाई तो दुकानदारों से वसूल होगा जुर्माना।

-दुकानों का कचरा कलेक्ट करके निगम की गाडि़यों को उपल?ध कराएंगे दुकानदार।

होगी खरीद

-375 ऑटो टीपर की होगी खरीद।

-दो अक्टूबर तक 150 की उपलब्धता।

-405 ट्राई साइकिल की दो अक्टूबर तक होगी उपल?धता।

-400 आरसी बीन, हर वार्ड में 10 से 20 आरसी बीन की होगी स्थापना।

-100 डंफर प्लेसर की होगी खरीद।

-संकरी गलियों में बैट्री चालित ट्राई साइकिल से होगी सफाई।