RANCHI: नाश्ते के प्लेट से जल्द ही अंडे और नूडल्स गायब हो सकते हैं। सिटी में अंडे, नूडल्स व अन्य पैक्ड फूड की सप्लाई करने वाली बड़ी कंपनी एसकेएम ने अपने प्रोडक्टस के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इस संबंध में कंपनी के डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद उनलोगों ने मार्केट सर्वे और दूसरी कंपनियों के रेट लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के प्रोडक्ट सेल का एक बड़ा मार्केट बन चुकी राजधानी में अंडों और नूडल्स के ज्यादा सप्लायर नहीं है। इस कारण बढ़ी कीमतों का प्रभाव नाश्ते के प्लेट पर पड़ सकता है।

बच्चों को है काफी पसंद

बच्चों के नाश्ते पर इसका खासा प्रभाव पड़ सकता है। उनके पसंदीदा डिश माने जाने वाले नूडल्स, अंडे समेत अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हो सकते हैं। इस कारण कई मध्यमवर्गीय परिवारों में इनका इस्तेमाल बंद हो सकता है।

सिटी समेत आसपास बड़ा मार्केट

रांची सिटी के साथ आसपास के इलाके भी कंपनी के उत्पादों के लिए काफी बड़े मार्केट माने जाते हैं। अंडों की बिक्री हालांकि गरमी के दिनों में थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन बरसात और ठंड के मौसम में झारखंड अंडों की बिक्री का काफी बड़ा बाजार बन जाता है।

कंपनी को लगातार फायदा (बॉक्स)

जानकार बताते हैं कि कंपनी को स्टेट से लगातार फायदा हो रहा है। इस वर्ष कंपनी को करीब 200 परसेंट से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। इसके पीछे झारखंड में प्रोडक्ट सप्लाई काफी अहम मानी जा रही है।

वर्जन

कंपनी का निर्देश है कि मूल्य में वृद्धि होगी। इसका सर्वे कराया जा रहा है। संकेत मिले हैं कि अंडों में करीब 3 से 3.5 रुपए और नूडल्स में 2 रुपए की वृद्धि हो सकती है। सर्वे के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि मूल्य कितना और कैसे बढ़ाना है।

-शंकर चौधरी, एसकेएम डीलर

दाम बढ़ने से काफी परेशानी होती है। आजकल तो नूडल्स हो या अंडे दोनों की ही कापी जरुरत होती है। हर दिन नाश्ते में इनका होना काफी जरुरी है ऐसे में अगर इनके दाम बढ़ जाएंगे तो हमलोग कैसे खरीद पाएंगे।

रुपा चटर्जी गृहणी