-बिहार अग्निशमन सेवा में भी 1965 पदों पर होगी नियुक्ति

क्कन्ञ्जहृन्: बिहार पुलिस और बिहार अग्निशमन सेवाओं में सिपाही और आग्निक (फायरमैन) बनने पा सपना देख रहे युवकों और युवतियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 11 हजार, 865 सिपाही व आग्निक के पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 9900 पद बिहार पुलिस में सिपाही के और 1965 पद आग्निकों के होंगे। नियुक्त होने वाले सिपाही बिहार पुलिस के अलावा बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी, बिहार औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी के अलावा बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नियुक्त होंगे।

आज से ऑनलाइन आवेदन

यह पहला अवसर है जब गठित होने वाले विशेषीकृत इंडिया रिजर्व बटालियन और बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी के लिए भी सिपाही की बहाली हो रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार 28 मई से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून होगी।

4 हजार पद महिलाओं के लिए

सिपाही व आग्निकों के 11,865 पदों पर होने वाली नियुक्तियों में महिला कैंडिडेट्स के लिए 35 परसेंट आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी। यानी बहाल होने वाले 11,865 सिपाही और आग्निकों में चार हजार से भी अधिक पद महिलाओं के आरक्षित रहेंगे। इन नियुक्तियों के लिए प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों के लिए भी 50 परसेंट आरक्षण का प्रावधान है। शर्त यह है कि इसका लाभ केवल उन्हीं होमगार्ड जवानों को मिल सकेगा जो 1 जनवरी, 2018 से पहले प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। दो परसेंट बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों यानी पोता-पोती, नाती-नातिन के लिए होंगे। विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी में 30 प्रतिशत पद नक्सल प्रभावित जिलों से भरे जाएंगे।