दैनिक जागरण आई नेक्स्ट एक्सक्लूसिव

- कान्वेंट की तर्ज पर प्रैक्टिकल के माध्यम पढ़ाएंगे टीचर्स

- सरकारी स्कूलों में भी लगाई जाएगी साइंस एग्जिबिशन

बच्चों का होगा बौद्धिक विकास
बेसिक शिक्षाधिकारी जय सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर प्रैक्टिकल के माध्यम से पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। छोटे-छोटे प्रैक्टिकल के जरिए टीचर्स बच्चों का बौद्धिक विकास क र सकेंगे। उन्होंने बताया कई बार सिर्फ किताबों से चीजें समझ में नहीं आती है, लेकिन अगर उनको प्रैक्टिकल के माध्यम से समझाया जाए तो जल्द समझ आ जाती है। इसी को ध्यान में रख कर यह फैसला लिया गया है।

टीचर्स को किया जाएगा ट्रेंड
उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रैक्टिकल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करानी है, इसके लिए पहले टीचर्स को ट्रेंड किया जाएगा। टीचर्स को नवाचार शिक्षा के तहत मंडल मुख्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी।

स्कूल परिसर में होगी एग्जिबिशन
अधिकारी के अनुसार टीचर्स को ट्रेंड करने के बाद वो स्कूलों में बच्चों को अधिकांश सब्जेक्ट खासकर साइंस में टॉपिक्स पर छोटे-छोटे प्रैक्टिकल करके दिखाएंगे। इसके बाद बच्चों को उन प्रैक्टिकल को दोहराने के लिए कहेंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी स्कूल परिसर में ही अपने हाथों से बनाए गए मॉडल्स को प्रदर्शन के लिए रखेंगे।

प्रैक्टिकल्स के माध्यम से
इस संबंध में बीएसए जय सिंह का कहना है कि टीचर्स को प्रैक्टिकल के लिए पहले ट्रेंड किया जाएगा। इसके बाद प्राइमरी और जूनियर स्कूलों मे प्रैक्टिकल्स के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी। इससे उनका बौद्धिक विकास तेजी से हो सकेगा।