Student leader की तलाश 

Allahabad: कल और आज में कितना फर्क आ चुका है। कल तक जो स्टूडेंट अपने कालेज में लीड रोड प्ले कर रहे थे, उनकी तस्वीरें पोस्टर और बैनर में लगे थे और वही पिक्चर पुलिस के लिए सुरागकसी में काम आ रहे हैं। पिक्चर की मदद से पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। मोबाइल नंबर से सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आलोक की हत्या के पहले भी कई सनसनीखेज घटनाएं हो चुकी हैं.

चित्रकुट में तलाश जारी 
आलोक मर्डर केस में अतुल सिंह के खिलाफ नेम्ड रिपोर्ट दर्ज की गई था। लॉज में रहने वाला अतुल वारदात के बाद से ही भाग निकला था। वह कहां गया किसी को पता नहीं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। जांच के बाद क्लीयर हो गया कि वह चित्रकुट का रहने वाला है। अब सर्विलांस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस किया जाने लगा। पुलिस सोर्सेज की मानें तो पता चला कि आलोक इलाहाबाद छोड़कर भाग निकला है। कर्नलगंज पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में चित्रकुट के लिए निकल गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने संडे को यह भी क्लीयर कर दिया कि अतुल के साथ उसका साथी राहुल सिंह भी वारदात में शामिल था.

राहुल के नाम पर फंसा पेंच
राहुल सिंह के नाम पर पुलिस भी घनचक्कर हो गई। दरअसल हॉस्टल और लाज में राहुल सिंह के नाम पर कई लड़के निकले। उनकी स्कैनिंग होने के बाद भी तीन नाम प्रकाश में आए। जो अतुल और आलोक से जुड़े थे। पुलिस ने सबसे पहले एक  राहुल सिंह को पकड़ा जो उस दिन वारदात के दौरान फोन करके हॉस्टलर्स को मदद के लिए बुलाया था। फिर उसे छोड़ दिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने देवेन्द्र उर्फ राहुल फर्जी नामक  युवक को पकड़ा जो सीएमपी डिग्री कालेज से विलांग करता है। इस राहुल सिंह के बारे में पुलिस जानकारी कलेक्ट कर रही है। उसे अभी पुलिस कस्टडी में ही रखा गया है। इसी के साथ एक और राहुल सिंह का नाम प्रकाश में आया है जो अतुल सिंह का साथी है। इसकी तलाश पुलिस आलोक मर्डर केस में कर रही है. 

कितनों ने चलाई गोली 
आलोक की हत्या में कितने लोगों का हाथ है, यह कहना अभी पुलिस के लिए मुश्किल है। पुलिस ने सिर्फ अतुल और राहुल का नाम ट्रेस किया है। लेकिन वहां पर चली गोलियों और बमों की बरसात में दर्जनों लोग शामिल थे। उधर से अच्छे लॉज में रहने वाले ही वारदात में शामिल रहे। अच्छे लॉज में पुलिस ने दबिश तो दी लेकिन वारदात के 24 घंटे बाद। ऐसे में आरोपी के पकडऩे की बात छोडि़ए कोई संदिग्ध भी नहीं पकड़ा गया. 

ये हैं वांटेड लीडर
अतुल सिंह-अतुल सिंह सीएमपी डिग्री कालेज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। आलोक के मर्डर केस में आज मुख्य वांटेड हैं। उनके खिलाफ नेम्ड रिपोर्ट दर्ज है. 

राहुल सिंह-राहुल सिंह अतुल के साथी बताए जा रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस ने आलोक की हत्या में राहुल का नाम विवेचना में लाया है। अभी तक राहुल के बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं है.

अजीत यादव-सीएमपी डिग्री कालेज के अध्यक्ष रहे अजीत यादव की तलाश पुलिस को है। अजीत गैंगेस्टर में वांटेड चल रहे हैं। अजीत कई बार जेल जा चुके हैं। हाल ही में वह कोचिंग में बमबाजी के आरोप में जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह गैंगेस्टर में वांटेड है. 

जेल में बंद लीडर
माइकल-अभिषेक सिंह माइकल पर पुलिस रिकार्ड में कई सनसनीखेज आरोप है। हाल ही में वह लल्ला चुंगी पर अभिषेक सिंह उर्फ सोनू को गोली मारने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके बाद से वह नैनी जेल में बंद है. 

अच्युतानंद- स्टूडेंट लीडर अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला पर भी कई सनसनीखेज आरोप हैं। सुमित का नाम उस समय  प्रकाश में आया था जब उसने कटरा में सरेआम एक पुलिस कांस्टेबल पर गोली चला दी थी। हालांकि अभी वह एसओ शिवकुटी पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद है. 

विजय सिंह बागी-विजय सिंह बागी को आलोक की हत्या के बाद ही पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से एक पिस्टल और 10 कारतूस मिला। पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में जेल भेज दिया। विजय सिंह हाल ही में एक प्रोफेसर के घर पर बमबाजी करने के आरोप में जेल गया था। उससे पहले विजय सिंह पर आनंद सिंह को हॉस्टल में घुस कर गोली मारने के मामले में पुलिस ने पकड़ा था. 

चित्रकुट में तलाश जारी 

आलोक मर्डर केस में अतुल सिंह के खिलाफ नेम्ड रिपोर्ट दर्ज की गई था। लॉज में रहने वाला अतुल वारदात के बाद से ही भाग निकला था। वह कहां गया किसी को पता नहीं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। जांच के बाद क्लीयर हो गया कि वह चित्रकुट का रहने वाला है। अब सर्विलांस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस किया जाने लगा। पुलिस सोर्सेज की मानें तो पता चला कि आलोक इलाहाबाद छोड़कर भाग निकला है। कर्नलगंज पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में चित्रकुट के लिए निकल गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने संडे को यह भी क्लीयर कर दिया कि अतुल के साथ उसका साथी राहुल सिंह भी वारदात में शामिल था।

राहुल के नाम पर फंसा पेंच

राहुल सिंह के नाम पर पुलिस भी घनचक्कर हो गई। दरअसल हॉस्टल और लाज में राहुल सिंह के नाम पर कई लड़के निकले। उनकी स्कैनिंग होने के बाद भी तीन नाम प्रकाश में आए। जो अतुल और आलोक से जुड़े थे। पुलिस ने सबसे पहले एक  राहुल सिंह को पकड़ा जो उस दिन वारदात के दौरान फोन करके हॉस्टलर्स को मदद के लिए बुलाया था। फिर उसे छोड़ दिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने देवेन्द्र उर्फ राहुल फर्जी नामक  युवक को पकड़ा जो सीएमपी डिग्री कालेज से विलांग करता है। इस राहुल सिंह के बारे में पुलिस जानकारी कलेक्ट कर रही है। उसे अभी पुलिस कस्टडी में ही रखा गया है। इसी के साथ एक और राहुल सिंह का नाम प्रकाश में आया है जो अतुल सिंह का साथी है। इसकी तलाश पुलिस आलोक मर्डर केस में कर रही है. 

कितनों ने चलाई गोली 

आलोक की हत्या में कितने लोगों का हाथ है, यह कहना अभी पुलिस के लिए मुश्किल है। पुलिस ने सिर्फ अतुल और राहुल का नाम ट्रेस किया है। लेकिन वहां पर चली गोलियों और बमों की बरसात में दर्जनों लोग शामिल थे। उधर से अच्छे लॉज में रहने वाले ही वारदात में शामिल रहे। अच्छे लॉज में पुलिस ने दबिश तो दी लेकिन वारदात के 24 घंटे बाद। ऐसे में आरोपी के पकडऩे की बात छोडि़ए कोई संदिग्ध भी नहीं पकड़ा गया. 

ये हैं वांटेड लीडर

अतुल सिंह-अतुल सिंह सीएमपी डिग्री कालेज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। आलोक के मर्डर केस में आज मुख्य वांटेड हैं। उनके खिलाफ नेम्ड रिपोर्ट दर्ज है. 

राहुल सिंह-राहुल सिंह अतुल के साथी बताए जा रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस ने आलोक की हत्या में राहुल का नाम विवेचना में लाया है। अभी तक राहुल के बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं है।

अजीत यादव-सीएमपी डिग्री कालेज के अध्यक्ष रहे अजीत यादव की तलाश पुलिस को है। अजीत गैंगेस्टर में वांटेड चल रहे हैं। अजीत कई बार जेल जा चुके हैं। हाल ही में वह कोचिंग में बमबाजी के आरोप में जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह गैंगेस्टर में वांटेड है. 

जेल में बंद लीडर

माइकल-अभिषेक सिंह माइकल पर पुलिस रिकार्ड में कई सनसनीखेज आरोप है। हाल ही में वह लल्ला चुंगी पर अभिषेक सिंह उर्फ सोनू को गोली मारने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके बाद से वह नैनी जेल में बंद है. 

अच्युतानंद- स्टूडेंट लीडर अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला पर भी कई सनसनीखेज आरोप हैं। सुमित का नाम उस समय  प्रकाश में आया था जब उसने कटरा में सरेआम एक पुलिस कांस्टेबल पर गोली चला दी थी। हालांकि अभी वह एसओ शिवकुटी पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद है. 

विजय सिंह बागी-विजय सिंह बागी को आलोक की हत्या के बाद ही पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से एक पिस्टल और 10 कारतूस मिला। पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में जेल भेज दिया। विजय सिंह हाल ही में एक प्रोफेसर के घर पर बमबाजी करने के आरोप में जेल गया था। उससे पहले विजय सिंह पर आनंद सिंह को हॉस्टल में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने पकड़ा था.