मूलांक 1
अंक 1 सूर्य का माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वाले लोग काफी शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग कभी भी प्यार की पहल नहीं करते। इसी कारण ये लव मैरिज से अछूते रह जाते।

मूलांक 2
अंक 2 चन्द्रमा का होता है। 2 मूलांक वाले लोगों को प्यार काफी धीरे-धीरे होता है। अगर ये एक बार इस ओर गंभीर हो गए तो प्रेम विवाह करके ही मानते हैं।

मूलांक 3
मूलांक 3 गुरु का माना जाता है। तीन मूलांक वाले लोग लव मैरिज में अक्सर सफल रहते हैं। हालांकि इन्हें थोड़े सहयोग की जरूरत होती है जिसके बाद यह अपने प्यार को शादी तक ले जाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सफल रहता है।

मूलांक 4
अंक 4 राहू का माना जाता है जो कि एक से अधिक लोगों के साथ प्रेम करता है। अतः ये लोग कभी भी प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं रहते। ये अगर स्वभाव को बदलें तो अच्छे प्रेमी बन सकते हैं।

मूलांक 5
अंक 5 बुध का माना जाता है। ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को निभाने में यकीन रखते हैं। ये लोग परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं। इनकी कुंडली में सफल वैवाहिक जीवन एवं प्रेम विवाह का प्रबल योग रहता है।

ऐसे लोगों की जरूर होती है लव मैरिज
मूलांक 6
6 का अंक शुक्र का प्रेम विवाह के लिए ही बना है। मूलांक 6 वाले एक से अधिक प्रेम संबंधों में रहते हैं। इसलिए कभी-कभी सही इंसान को खो देते हैं। इस मूलांक के 80 परसेंट लोगों की लव मैरिज ही होती है।

मूलांक 7
7 का अंक केतु का माना जाता है। ये लोग संकुचित स्वभाव के एवं काम से काम रखने वाले होते हैं। ये प्रेम विवाह करना तो चाहते हैं लेकिन अपने स्टेट्स के अनुसार। प्रेम में भी लाभ-हानि की गणित इनका नुकसान पहुंचा देती है।

मूलांक 8
8 का अंक शनि का होता है। ऐसे लोगों के बहुत कम प्रेम संबंध रहते हैं। लेकिन अगर किसी से प्रेम कर लें तो फिर मरते दम तक प्यार निभाते हैं। प्यार को हासिल करने की मिसाल होते हैं।

मूलांक 9

9 का अंक मंगल का माना जाता है। मंगल प्रधान व्यक्ति किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता। प्रेम में विवाद तो होता ही है, अतः ये लोग प्रेम के प्रति उदासीन रहते हैं। दिल में इच्छा बहुत होती है, लेकिन डरते भी बहुत है। इनका प्रेम विवाह थोडा मुश्किल है।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Relationship News inextlive from relationship News Desk