-इंद्रानगर निवासी हैं, चौबेपुर में चलाते है सद्गुरु नर्सिगहोम

-सपा नेता की नानी को इंजेक्शन लगाने उनकी फैक्ट्री गए थे

-फैक्ट्री गेट पर अज्ञात बदमाश ने रोककर तमंचे से फायर किया

- छूते हुए निकल गई गोली, हैलट में कराया एडमिट, हालत सामान्य

द्मड्डठ्ठश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

यन्हृक्कक्त्र : बिठूर में रविवार को अज्ञात बदमाश ने नर्सिगहोम संचालक को गोली मार दी। वो सपा नेता व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अमिताभ बाजपेई की फैक्ट्री जा रहे थे। फैक्ट्री के गेट पर पहुंचते ही हमलावर उनको गोली मारकर भाग गया। वो गोली के छूकर निकलने से बाल बाल बच गए। आनन फानन में इलाकाई लोग उन्हें हैलट ले गए। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इधर, सूचना पर एसपी, सीओ समेत अन्य आला अफसरों ने मौके पर जाकर पड़ताल की। अफसरों ने जल्द ही हमलावर का पता कर उसे गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

भइया फैक्ट्री में हैं क्या?

कल्याणपुर के इंद्रानगर में रहने वाले नीलेश त्रिपाठी चौबेपुर स्थित सद्गुरु नर्सिगहोम के संचालक हैं। उनके सपा नेता अमिताभ बाजपेई से करीबी संबंध हैं। इन दिनों सपा नेता की नानी सरला देवी की तबियत खराब चल रही है। वो कुछ दिनों पहले ही जीडी नर्सिगहोम से डिस्चार्ज हुई हैं। सपा नेता ने सुविधा के लिए फैक्ट्री के रेस्ट रूम में उनके रहने की व्यवस्था की है। सपा नेता के कहने पर नीलेश उनकी नानी को इंजेक्शन लगाने के लिए फैक्ट्री जाते हैं। वो रोज की तरह नर्सिगहोम से लौटते हुए फैक्ट्री पर गए थे। वो कार को किनारे खड़ी करने के बाद जैसे फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे थे कि पीछे से एक युवक ने उनको आवाज देकर पूछा कि क्या भइया फैक्ट्री में है। वो कुछ बोल पाते कि इससे पहले युवक उन पर तमंचे से फायर कर भाग गया।

हमलावर की तलाश

गोली की आवाज से वहां पर हड़कम्प मच गया। गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से को छूते हुए निकल गई। जिससे वो गश खाकर गिर गए। आनन फानन में फैक्ट्री कर्मी ग्रामीणों की मदद से उनको हैलट ले गए। सूचना पर सपा नेता अमिताभ बाजपेई, एसपी, सीओ और एसओ फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। उनकी हालत सामान्य है। पुलिस ने उनसे हमलावर का हुलिया पता कर तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने जल्द ही हमलावर की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

फर्जी स्वास्थ्य कार्ड बनाने वाले गिरोह पर शक

नीलेश ने कुछ दिनों पहले फर्जी स्वास्थ्य कार्ड बनाने वाले गोरखधंधे का खुलासा कर कुछ लोगों को पकड़ा था। माना जा रहा है कि इसी गिरोह ने बदला लेने के लिए नीलेश पर हमला किया है। वहीं, पुलिस नीलेश की दुश्मनी के बारे में भी पता कर रही है।