CHAIBASA: कोल्हान यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की ओर से गुरुवार को छात्रों ने राज्य सरकार व कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के खिलाफ चाईबासा शहर में न्याय यात्रा निकाली। न्याय यात्रा को नेतृत्व छात्र संघ प्रतिनिधि कर रहे थे। न्याय यात्रा का शुभारंभ शहर से किया गया। इसके बाद समाहरणालय के मेन गेट के बाहर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को हुजूम पहुंचा। जहां पर पुलिस बल पहले से ही तैनात था, ताकि समाहरणालय के अंदर छात्र-छात्राएं प्रवेश न कर सके। इसके बाद मौके पर पहुंची सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर.रोनीटा से काफी देर छात्रों के साथ बकझक हुई। छात्र प्रतिनिधियों का कहना था कि हम राज्यपाल के नाम आवेदन उपायुक्त के हाथ में सौंपेगे लेकिन एसडीओ ने ऐसा नहीं करने दिया। एसडीओ ने कहा कि सिर्फ दो छात्र हमारे साथ चलें, लेकिन छात्र प्रतिनिधियों का कहना था कि हम विवि से चुने हुए छात्र प्रतिनिधि जायेंगे। इसके बाद छात्र प्रतिनिधियों ने सीधे कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंच गए। यहां कैंपस में बैठकर छात्र प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच रखा। उपरोक्त मांगों को पूरा नहीं करने पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ तथा सभी कॉलेजों छात्र संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ये रहे शामिल

न्याय यात्रा में कोल्हान विवि छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, अध्यक्ष शत्रुघ्न मुंडा, उपाध्यक्ष किरण कुमारी सुम्बरूई, उपसचिव वीरेंद्र कुमार, टाटा कॉलेज छात्र संघ सचिव पीपुन बारीक, अध्यक्ष उदय मुर्मू, महिला कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रोशनी कुमारी, सचिव प्रीति ¨पगुवा, पूर्व सचिव कार्तिक महतो, मनोज रावत, मनमोहन प्रसाद, सुरेश संजोया, उदय पान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थीं।

ये थीं मांगें

1- यूजीसी की तय मानक अनुपात के तहत प्रत्येक 40 विद्यार्थी पर एक शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित किया जाय।

2- कोल्हान विवि की ओर से लागू किया गया समेस्टर सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। इसलिए कोल्हान विवि अच्ने उच्च पदाधिकारी एवं छात्र संघ पदाधिकारी के साथ मिलकर कमेटी का गठन किया जाए। बैठक कर प्रत्येक समेस्टर के सिलेबस को निर्धारित अध्ययन अवधि के अंतर्गत पूरा करने के लिए एक सप्ताह के अंदर ठोस निर्णय लिया जाय।

3- कोल्हान विवि के स्थापना के 10 वर्ष पूरा होने के बाद भी आज तक सभी कॉलेजों में खेल सामग्री उपलब्ध नहीं है। जबकि छात्र-छात्राओं से खेल के नाम पर फीस लिया जाता है। खेल नीति तय कर खेल सामग्री अविलंब उपलब्ध कराया जाय।

4- कोल्हान विवि के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में शिक्षक की कमी को दूर किया जाय।

5- सभी कॉलेजों में मूलभूत सुविधा व भवन उपस्कर पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय आच्द की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर वास्तविकता का आंकलन किया जाए तथा एक सप्ताह के अंदर इसकी समुचित व्यवस्था की जाए।

6- कोल्हान विवि के पीजी विभाग में चल रहे प्रतियोगिता तैयारी को¨चग को अविलंब शुरू करवाया जाय।

7- टाटा कॉलेज व जेएलएन कॉलेज में बीएड की बंद पड़ी पढ़ाई की शुभारंभ किया जाए।

8- पीजी विभाग व सभी कॉलेजों में कैंटीन की व्यवस्था की जाए।

9- कोल्हान विवि के सभी कॉलेजों में ड्रेस कोड, एनसीसी प्रशिक्षण व कॉलेजों की चारदीवारी का निर्माण कराया जाए।

10- विवि विभाग में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को आने-जाने के लिए बस सेवा शुरू की जाए।