- डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

GORAKHPUR: डीडीयूजीयू कर्मचारी संघ के कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीडीयूजीयू वीसी प्रो। अशोक कुमार ने की। सर्वप्रथम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री नरिंग बहादुर सिंह के साथ कार्यकारिणी सदस्यों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने उपाध्यक्ष, महामंत्री के साथ 21 कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया गया।

अध्यक्ष ने रखी डिमांड

इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने वीसी से कर्मचारियों के 300 दिन अवकाश नगदीकरण, चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी से तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति एवं मेडिक्लेम पॉलिसी लागू करने के लिए अनुरोध किया। इस मौके पर बाकी के उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री राजबहादुर सिंह समेत सभी ने अपनी-अपनी मांग रखी। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ मिश्रा, जितेंद्र सिंह एवं फणेश तिवारी और निर्भय नारायण सिंह, सुधा विश्वविंदु त्रिपाठी, अलख सिंह, रमेंद्र प्रताप सिंह हरेंद्र सिंह, शोभित पांडेय, बीरबली प्रसाद के साथ टीचर्स प्रो। चितरंजन मिश्रा, प्रो। राजवंत राव, प्रो। श्रीवर्धन पाठक, प्रो। श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ। दिव्या रानी सिंह समेत डॉ। उमा श्रीवास्तव, प्रो। सुमित्रा सिंह, प्रो। शैलेजा सिंह, डॉ। गोपाल प्रसाद लेखाधिकारी पीएन सिंह समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।