-दिल्ली रोड और सोतीगंज में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

- निगम और पुलिस अधिकारी उतरे सड़कों पर, हटाया अतिक्रमण

- निगम व पुलिस को देख व्यापारियों ने हटाया अपने आप अतिक्रमण

Meerut। दिल्ली रोड, सोतीगंज और जली कोठी में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस कर्मी साथ थे। नगर निगम की टीम ने इस दौरान सारा सामान जप्त कर लिया।

अपने आप हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम पुलिस बल से आगे चल रही थी। नगर निगम की टीम को देखकर व्यापारियों ने अपने आप अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इसीलिए पुलिस बल को अतिक्रमण हटाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

व्यापारियों ने किया आग्रह

नगर निगम और पुलिस बल जब अतिक्रमण हटाने के लिए दिल्ली रोड पर पहुंची तो व्यापारियों ने टीम ने अपने आप अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। पुलिस व नगर निगम की टीम ने व्यापारियों का आग्रह मान लिया। समय मिलने पर व्यापारियों ने अपना सामान हटा लिया।

पुलिस ने काटे चालान

ट्रैफिक पुलिस इस दौरान चालान बुक भी साथ लेकर चल रही थी। इस दौरान टै्रफिक पुलिस ने बैंकों के बाहर खड़े वाहन व अन्य स्थानों पर बेतरकीब 70 वाहनों का चालान काट दिया। गाडि़यों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने चालान चस्पा कर दिए।

आबूलेन पर चलाया सफाई अभियान

नगर निगम की टीम ने आबूलेन पर केवल सफाई अभियान चलाया। नालों से गंदगी निकाल कर सड़क किनारे ही छोड़ दी। जिससे व्यापारी भी थोड़ा नाराज दिखे।

नगर निगम अतिक्रमण हटाए हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन कुछ दिन का समय तो दे। छह महीने में एक बाद आते हैं और अतिक्रमण हटाते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। निगम के अधिकारी खुद ही अतिक्रमण करवाते हैं।

रंजीत सिंह अध्यक्ष आबूलेन व्यापार संघ

अतिक्रमण करना कोई नहीं चाहता है। हमें हटाने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन नगर निगम की टीम सुविधा तो दे। नगर निगम शुल्क तो वसूल करता है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। सफाई कर्मी हैं कि आते नहीं है। नाले गंदगी से लबालब रहते हैं।

एमसी अग्रवाल व्यापारी

नगर निगम सुविधा तो कोई देता नहीं है। केवल व्यापारियों का शोषण करता है। शहर में सभी नाले गंदगी से लबालब है। बारिश में नाले का पानी सड़कों पर आ जाता है। अनेक बाद नाला सफाई के लिए कह चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

एससी धूपर व्यापारी