- गोरखपुर जेल में निरुद्ध हैं 1800 बंदी

- एक दिन पहले परिजनों ने पहुंचाया पकवान

GORAKHPUR: जिला कारागार में होली का रंग जमेगा। जेल के अधिकारियों ने बंदियों संग होली खेलने की तैयारी कर ली है। बैरकों में बंदी एक दूसरे संग होली खेलेंगे तो अधिकारी भी उनके संग रंग जमाएंगे। बंदियों के जेल के मेस में पुआ-पकवान भी बनाया जाएगा। भोजन के साथ-साथ नाश्ते का बढि़या इंतजाम किया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाने की तैयारी की गई है।

परिजनों ने पहले पहुंचा दिया पकवान

होली पर जेल अधिकारी और कर्मचारी जेल में मौजूद रहेंगे। बंदियों को एक दूसरे संग होली खेलने की छूट मिलेगी। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने पर कोई रोक नहीं होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से भी बंदियों को रंग लगाने की तैयारी की गई है। बंदियों संग रहकर अधिकारी और कर्मचारी होली की खुशियां बांटेंगे। जेल अधिकारियों का कहना है कि बंदियों से इस बात की गुजारिश की जाएगी कि अपने मन से द्वेष और दुर्भावना निकालकर एक नए जीवन की शुरुआत करें। जेल अधिकारियों का कहना है कि होली पर बंदियों के परिजनों को घर से बने पकवान ले आने की छूट दी गई है। कुछ बंदियों के परिजनों ने गुरुवार को ही घर में बना पकवान जेल पहुंचा दिया।

वर्जन

जेल में बंदियों संग परंपरागत ढंग से होली मनाई जाएगी। बंदियों को भोजन में पकवान खिलाया जाएगा। जेल में हलवा-पूड़ी और मिठाइयों की व्यवस्था भी की गई है।

डॉ। रामधनी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक