-कानपुर देहात के कंचौसी में आयोजित जनसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों की संपत्ति कुर्क होगी

द्मड्डठ्ठश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

यन्हृक्कक्त्र : ट्यूजडे को कानपुर देहात के कंचौसी में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी पदों पर होने वाली भर्तियों में गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति कुर्क होगी। उन्होंने संबोधन में ही कंचौसी को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव भी मांगा। सीएम ने कहा कि पं। दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि हर गरीब स्वस्थ रहे और परिवेश स्वच्छ बने। इसके लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री की जन आयुष्मान योजना में हर गरीब को इलाज मिल सकेगा।

सपा में बपौती बन गई थी

सपा सरकार में सरकारी पदों पर भर्तियां एक परिवार की बपौती बन चुकी थीं। भाजपा सरकार ने अराजकता और लूटपाट पर रोक लगाई है। गरीबों मजलूमों व किसानों को सीधे लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 11 लाख गरीबों को आवास दिए जा चुके हैं। भाजपा की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। सरकारी नौकरी में भर्ती की पारदर्शिता रहेगी। सीएम ने दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय, कंचौसी में सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्व। दर्शन सिंह और माता स्व। कनक रानी की मूर्ति का अनावरण किया।