कोर्ट कैंपस में महिला वकील को कैसे छेड़ा?

Old man arrested
Allahabad: उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके सीनियर सिटीजन को एडवोकेट्स ने फ्राइडे को जब कोर्ट कैंपस में छेड़खानी के आरोप में पकड़ा तो यह देख पुलिस भी दंग रह गई। लेकिन पुलिस क्या करती। महिला एडवोकेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वृद्ध उसका हाथ पकड़ कर खीच रहा था। ऐसे में उसकी तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वृद्ध को अरेस्ट कर लिया। हालांकि पकड़े गए आरोपी ने कुछ और ही कहानी बयां की. 

दोपहर में हुई घटना
टीना(परिवर्तित नाम) एडवोकेट हैं। डेली की तरह फ्राइडे को वह कोर्ट गई थीं। टीना की मानें तो दोपहर में वह कोषागार के पास से निकल रही थीं कि अचानक एक वृद्ध वहां आ गया और उनका हाथ पकड़कर खीचने लगा। इस घटना से वह दंग रह गई। आसपास के एडवोकेट साथियों ने उनकी मदद की और उसे पकड़ लिया। एडवोकेट्स आरोपी को पकड़कर कर्नलगंज पुलिस स्टेशन ले गए। उन्होंने पुलिस से तत्काल रिपेार्ट दर्ज कर जेल भेजने को कहा। टीना ने छेड़खानी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज कर ली और आरोपी वृद्ध को अरेस्ट कर लिया। वृद्ध ने अपना नाम जीत लाल बताया. 

मेरी भी तो सुनो
छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए जीत लाल की उम्र 70 के आसपास है। उन्होंने आई नेक्स्ट रिपोर्टर से अपना दर्द शेयर किया। बताया कि उन्हें फंसाया जा रहा है। सरायममरेज के रहने वाले जीत लाल ने अपनी सफाई में कहा कि कुछ दिन पहले उसके भाई गुलाब की बेटी को गांव के ही राजेश और विजय ने पकड़ कर इज्जत लूटने की कोशिश की थी। लेकिन गांव वालों ने देख लिया और उन्होंने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। इस मामले में उन्होंने पुलिस से कंप्लेन की थी। पुलिस ने रिपेार्ट तो दर्ज नहीं की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मामले में इंसाफ पाने के लिए वह अपनी बिटिया और उसकी मां को लेकर एसएसपी के पास जा रहे थे। जहां रास्ते में उन्हें छेड़खानी के झूठे आरोप में फंसा दिया गया। जीत लाल की मानें तो आरोप लगाने वाली महिला और विजय दोनों एक-दूसरे से परिचित हैं. 