- 15 नवंबर को रामबाग टेंपो स्टैंड के पास मिले था घायल

ALLAHABAD: कोतवाली एरिया के रामबाग हनुमान मंदिर के पास रोड एक्सीडेंट में घायल अधेड़ की गुरुवार देर रात मौत हो गई। वह एसएआरएन में एडमिट था। वह 15 नवंबर को रामबाग टेंपो स्टैंड के पास घायलावस्था में मिले थे। आशंका है कि उसको किसी टेंपो ने टक्कर मार दी थी।

वीडियो गेम की है शॉप

एक्सीडेंट में मौत बहादुरगंज के चक बताशामंडी के अजय कुमार सिंह (55) की हुई। वह चौक एरिया में ही वीडियो गेम की दुकान चलाता था। वह किसी काम से 15 नवंबर की रात 7.30 बजे रामबाग हनुमान मंदिर गया था। वहीं पर टेंपो स्टैंड के पास वह लोगों को घायलावस्था में मिला। सिर पर गहरी चोट थी और काफी खून बह गया था। जेब में मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। आशंका है कि स्टैंड पर किसी टेंपो की टक्कर से वह घायल हुआ था। उसको एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। फैमिली में पत्‍‌नी अनीता सिंह व छोटा भाई अशोक हैं। अधेड़ को होश नहीं आया था। गुरुवार देर रात उसने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी फैमिली को सौंप दी गई। टक्कर मारने वाले टेंपो के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।