- ज्यादती देखकर कांप गए गांव के लोग

- गांव के बाहर झोपड़ी में रहती है महिला

GORAKHPUR: चिलुआताल एरिया के एक गांव में नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। तीन दिन पहले हुई घटना की सूचना देने के लिए बुजुर्ग थाने का चक्कर लगाती रही। फरियाद न सुने पर उसने डीआईजी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीआईजी ने मामले की जांच करके कार्रवाई का निर्देश चिलुआताल पुलिस को दिया है।

अकेली रहती है महिला

चिलुआताल किनारे 60 साल की महिला झोपड़ी में अकेली रहती है। आरोप है कि 13 अप्रैल की देर शाम एक युवक उसकी झोपड़ी में पहुंचा। वह कच्ची शराब के नशे में धुत था। झोपड़ी में पहुंचकर उसने महिला को बंधक बनाया लिया। तीन घंटे तक महिला के साथ ज्यादती करता रहा। उसने महिला की पिटाई की। विरोध जताने पर महिला के बदन पर दांत से काटकर फरार हो गया।

समझौते में लगे रहे संभ्रांत

युवक के हरकतों की जानकारी महिला ने गांव के लोगों को दी। पहले तो लोगों ने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया। बुजुर्ग महिला के बदन पर दांतों के घाव आरोप की गवाही दे रहे थे। घाव देखकर गांव की महिलाओं ने आरोपी को जमकर कोसा। लेकिन इज्जत की दुहाई देकर कुछ लोग मामले को पचाने में लग गए। लोगों ने महिला को चुप रहने की सलाह दी। परेशान हाल महिला ने चिलुआताल पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज कर दिया। तब महिला ने डीआईजी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई।