- गोला एरिया के बरियारपुर की घटना

- रिश्तेदारी में गई थी चाय बेचने वाली महिला

GORAKHPUR: बरियापुर में मर्डर के बाद बदमाशों ने महिला की झोपड़ी में फूंक दिया। घटना वेंस्डे नाइट हुई। गोला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि डेड बॉडी की पहचान नहीं हो सकी है।

झोपड़ी में डेड बॉडी से फैली सनसनी

गोला धुरियापार रोड पर बरियापुर के पास महिला झोपड़ी में चाय बेचती है। दो दिन पहले वह पति राजबली के साथ रिश्तेदारी में चली गई। वेंस्डे मार्निग लोगों ने देखा कि झोपड़ी जलकर राख हो गई है। राख में एक डेड बॉडी नजर आई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

झोपड़ी के भीतर डेड बॉडी को फूंक दिया गया था। ऐसा लग रहा था कि हत्या के बाद डेड बॉडी ठिकाने लगाई गई। मृतक महिला है या पुरुष, इसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके लिए फोरेसिंक विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने बताया कि डेड बॉडी महिला की है।

मामले की जांच की जा रही है। महिला की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्रजेश सिंह, एसपी ग्रामीण