ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से यमुना किनारे सत्संग का आयोजन

ALLAHABAD: ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से गुरुवार को ईसीसी के पीछे गऊघाट पर यमुना के किनारे सत्संग और भण्डारा का आयोजन किया गया। यहां जुटे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गुरुदेव ने कहा कि उन्नति के लिये विश्व कल्याण की भावना रखें, क्योंकि सभी को साथ लेकर चलने, उनके सुख दुख में शामिल होने से ही मानवता का संदेश आगे बढ़ता है।

मानवता से बढ़कर कुछ नहीं

गुरुदेव ने कहा कि मानवता से ही आपसी भाईचारा को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सबसे बडा धर्म है मानवता ही है, जिस पर चलते हुए लोग आपस में प्रेम रखते हैं। इसी से संसार चल रहा है।

भंडारे के साथ हुआ समापन

गुरुदेव के सत्संग से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। आचार्य शांतनु ने इस दौरान कुंभ मेले में 10 प्रमुख स्थानों पर माहभर चलने वाले अन्न क्षेत्र की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। अंत में भण्डारे के साथ सत्संग संपन्न हुआ।