- -पूर्व विधायक स्व। ओम प्रकाश पासवान की प्रतिमा का अनावरण और स्मारिका का किया विमोचन

GORAKHPUR : मंच पर स्वागत भाषण के लिए जैसे ही सांसद कमलेश पासवान ने माइक संभाला। उनका गला भर आया। जनसभा में मौजूद हजारों की संख्या में जनता भी अपने नेता स्व। ओमप्रकाश पासवान की याद में भावुक हो उठी। हर ओर एक ही नारा गूंज रहा था, 'जब तक सूरज चांद रहेगा, ओमप्रकाश तेरा नाम रहेगा'। मौका था डॉ। भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज, प्रतापुर सिंहोरवा में आयोजित मानीराम के पूर्व विधायक स्व। ओम प्रकाश पासवान की क्9वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के अनावरण का। प्रतिमा का अनावरण व पुस्तक विमोचन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने स्व। ओमप्रकाश पासवान के जीवन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि ओमप्रकाश पासवान गरीबों के सच्चे मसीहा के रूप में आज भी अपने एरिया में जाने जाते हैं। प्रतिमा अनावरण के बाद स्व। ओमप्रकाश पासवान को श्रद्धांजलि भी दी गई। श्रद्धांजलि देने वाले लोगों में प्रमुख रूप से योगी आदित्यनाथ, महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, कुशीनगर सांसद राजेश पाण्डेय उफऱ् गुड्डू, डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व विधायक चंद्रेश पासवान, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, बीजेपी जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, डॉ। विमलेश पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।