- लैंडमार्क में होगी मीटिंग, शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी लेंगे हिस्सा, पूरे प्रदेश से आएंगे डेलीगेट्स

kanpur@inext.co.in

KANPUR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रदेश में पहली बार होने वाली वर्कशॉप के लिए कानपुर को चुना गया है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 9 अगस्त को लैंडमार्क होटल में इस वर्कशॉप में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना और खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी भी शिरकत करेंगे। वर्कशॉप में इंडस्ट्री, टेनरीज, मेडिकल क्षेत्र के कारोबारी और इनसे जुड़े डेलीगेट्स आएंगे। वेस्ट मैनजमेंट रूल पर होगी चर्चा

नगर आयुक्त अविनाश सिंह व नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल के क्षेत्रीय निदेशक रामेश्वर दुबे ने पे्रस कॉन्फ्रेंस में वर्कशॉप की जानकारी दी। बताया कि वर्कशॉप में प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशेन वेस्ट, हेजा‌र्ड्स एंड अदर वेस्ट्स और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल- ख्0क्म् के तहत होने वाले कार्यो को बताया जाएगा। वर्कशॉप सुबह 9.फ्0 बजे शुरू हो जाएगी।