कानपुर। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान की भाभी बनी रेणुका शहाणे का आज 54वां बर्थडे है। मालूम हो रेणुका महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उन्होंने सेंट जेवियर्स काॅलेज से फिलासफी सब्जेक्ट से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल फिलासफी से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।

रेणुका शहाणे बर्थडे : 'हम आपके हैं कौन' की भाभीजी की रियल लाइफ,प्यार से पति को पुकारती हैं ये

पूजा भाभी बन छा गईं इंडस्ट्री पर

1994 में रिलीज हुई सलमान और माधुरी स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में रेणुका ने पूजा भाभी का किरदार निभाया था जो अब तक का उनका क्लासिक परफाॅर्मेंस रहा है। फिल्म में रेणुका सलमान की भाभी बनी थीं पर ऑडियंस को उनकी परफाॅर्मेंस इतनी पसंद आई कि वो सलमान के सभी फैंस की भाभी बन गईं। मालूम हो फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया था।

रेणुका शहाणे बर्थडे : 'हम आपके हैं कौन' की भाभीजी की रियल लाइफ,प्यार से पति को पुकारती हैं ये

मराठी फिल्म से की करियर की शुरुआत

रेणुका शहाणे ने मराठी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसका नाम 'हाच सुनबाई भाऊ' था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया और खूब नाम कमाया। हालांकि उन्हें इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा पूजा भाभी के रोल के लिए ही याद रखा जाता है।

रेणुका शहाणे बर्थडे : 'हम आपके हैं कौन' की भाभीजी की रियल लाइफ,प्यार से पति को पुकारती हैं ये

रेणुका के इस सीरियल ने बनाया है लिमका बुक ऑफ रिकाॅर्ड

रेणुका ने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया था। रेणुका 90 के दशक की जानी मानी टीवी कलाकार थीं। उनका सबसे फेमस टीवी शो था 'सुरभि' जिसे उनके साथ उस वक्त सिद्धार्थ कक भी होस्ट कर रहे थे। मालूम हो ये शो भारत में सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला टीवी शो था। इस शो का नाम लिमका बुक ऑफ  रिकाॅर्ड में इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि ये इंडियन टेलिविजन के इतिहास में एक लौता ऐसा सीरियल था जिसे काफी लंबे समय तक दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलती रही।

रेणुका शहाणे बर्थडे : 'हम आपके हैं कौन' की भाभीजी की रियल लाइफ,प्यार से पति को पुकारती हैं ये

आशुतोष राणा से हुआ प्यार फिर शादी

वहीं बाद में एक्ट्रेस ने आशुतोष राणा संग शादी कर अपना घर बसाया लिया। दोनों 25 मई, 2001 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों के दो बेटे हैं शौर्यमान और सतेंद्र। मालूम हो ये एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। हो रेणुका आखिरी बार माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'बकेट लिस्ट' में नजर आई थीं। वहीं उनके हसबैंड आशुतोष सिंह राणा आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनचिड़िया' में दिखे थे।

रेणुका शहाणे बर्थडे : 'हम आपके हैं कौन' की भाभीजी की रियल लाइफ,प्यार से पति को पुकारती हैं ये

पति-पत्नी दोनों इन फेमस टीवी शोज में दिखे हैं

उनके कई फेमस टीवी शोज 'सैलाब', 'घुटन', 'कोरा कागज' और 'इम्तिहान' रहे हैं। वहीं आशुतोष राणा भी टीवी शोज में दिखा करते थे। एक्टर के नामी टीवी सीरियल्स की बात करें तो उन्होंने कई भाषाओं के शो में अभिनय किया है। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, कनाडा और मराठी फिल्में शामिल हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेणुका आशुतोष को प्यार से राणा जी कहती हैं।

रेणुका शहाणे बर्थडे : 'हम आपके हैं कौन' की भाभीजी की रियल लाइफ,प्यार से पति को पुकारती हैं ये

इमरान हाशमी बर्थडे: टीचर से हुआ प्यार फिर शादी, बाॅलीवुड के ये बैड ब्वाॅय हैं परफेक्ट फैमिलीमैन

तस्वीरें: माधुरी दीक्षित के घर आया नन्हा मेहमान, पति ने गोद में खिलाया तो परिवार ने रखा ये नाम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk