कानपुर। अपने बर्थडे से पहले निक जोनस ने प्रियंका संग अपनी शादी को लेक कई बडे़ खुलासे किए हैं। दोनों स्टार्स अपनी वेडिंग को भव्य तरीके से ऑर्गनाइज करने का प्लान कर रहे हैं। दोनों ही अपनी शादी में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। हीट मैगजीन के मुताबिक निक और प्रियंका हिंदू रिती रिवाजों के अलावा क्रिश्चन तौर-तरीकों से भी शादी करेंगे। हिंदू रीती रिवाजों से दोनों पहले मुंबई में फैमिली, फ्रेंड्स और कुछ सेलीब्रिटीज की मौजूदगी में विवाह करेंगे फिर लॉस एंजेलिस में क्रिश्चन तौर-तरीकों से वेडिंग पूरी होगी।

बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी

इतने दिन तक चलेगा शादी का फंग्शन

प्रियंका और निक अपनी शादी को एक दिन का अफेयर नहीं बनाना चाहते बल्कि इस मौके पर तीन चार दिन तक एंज्वॉय करना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने तय किया है कि मुंबई में ही करीब तीनों दिनों तक हिंदू रिती रिवाजों से शादी के सभी फंग्शन होगें और फिर तीसरे दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने के बाद लॉस एंजेलिस में विदेशी ढंग से शादी को अंजाम देंगे। सगाई के बाद से दोनों अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड दिखते हैं और अकसर हर जगह साथ घूमते स्पॉट हो जाते हैं।

बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग है डेढ़ करोड़ की

मालूम हो कि निक ने प्रियंका को 1 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपये की कीमत वाली रिंग इंगेजमेंट में पहनाई थी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत वाली इस रिंग को निक ने लंदन के टिफनी एंड को स्पार्कल से खरीदा था। निक-प्रियंका ने करीब दो महीने तक डेटिंग करने के बाद एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। मालूम हो कि इनकी सगाई 18 अगस्त को मुंबई में प्रियंका के घर पर हुई थी इसके बाद प्रियंका निक के साथ विदेश ही घूम रही हैं।

बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी

इस तरह निक ने प्रियंका संग किया रोक

पिछले महीने ही निक और प्रियंका की सगाई हुई है और अब कुछ ही महीनों में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मालूम हो कि 18 अगस्त को हुई इस जोडी़ की इंगेजमेंट में निक, उनके पिता और मां तीनों भारतीय परिधान में काफी सहज दिखे। निक और उनके पिता ने जहां सफेद रंग का कुर्ता-पाजामा पहन रखा था वहीं उनकी मां हरे रंग का सूट पहने दिखीं।

बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी

इस शादी में पानी की तरह बहेगा पैसा

निक और प्रियंका दोनों की सगाई होते ही उनके रिलेशशिप के बारे में सबकुछ ऑफिशियल हो गया। अब इनकी शादी बी टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक सोर्स के मुताबिक शादी में पैसों का कोई बजट नहीं बताया गया है, बस वेडिंग फंग्शन ग्रैंड होना चाहिए। दोनों लव बार्ड्स बस यही चाहते हैं कि पैसा कितना भी लगे बस सारे फंग्शन भव्य होने चाहिए।

बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी

प्रियंका-निक ने इस हॉलीवुड कपल के स्टाइल को किया कॉपी, अब हो रहे ट्रोल

सगाई के बाद प्रियंका जेठ-जेठानी और फियांसे निक संग यहां कर रहीं मस्ती, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk