कानपुर। राम्या साउथ की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं जो आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। राम्या का जन्म 29 नवंबर, 1982 को हुआ। मालूम हो राम्या का असली नाम दिव्या स्पंदना है जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू किया था। दिव्या ने अपनी स्कूली पढा़ई ऊंटी के सेन्ट हिल्डा स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल(चर्च पार्क) से पूरी की। दिव्या की मां रंजीता कर्नाटक से कांग्रेस पार्टी की सीनीयर मेंबर हैं। वहीं उनके पिता आरटी नारायण एक इंड्रस्ट्रलिस्ट हैं।

राम्या बर्थडे : साउथ की हीरोइन से लेकर राहुल गांधी के सोशल मीडिया गुरु तक का सफर

राहुल गांधी से रहा है ये गहरा नाता

एक्टिंग में अपना हाथ आजमा चुकी राम्या अभिनेत्री होने के साथ कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के प्लेटफार्म हैंडिल करती हैं। उन्हें ये काम करना पसंद भी है। बचपन से राजनीतिक माहौल में पली बढ़ी राम्या की इन सब चीजों में काफी दिलचस्पी है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें इस काम के लिए मई, 2017 में चुना था। कहा जाता है कि राम्या ने ही राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी संभालने की जिम्मेदारी ली थी। मालूम हो कि उन्हें राहुल गांधी का सोशल मीडिया गुरु भी कहा जाता है।

राम्या बर्थडे : साउथ की हीरोइन से लेकर राहुल गांधी के सोशल मीडिया गुरु तक का सफर

इस वजह से पडा़ राम्या नाम

राम्या का बर्थ नेम उनकी पहली कनन्ड़ फिल्म के डेब्यू से बदला गया। मालूम हो कि राम्या को एक्टर राजकुमार की पत्नी पर्वत्मा ने ये नाम दिया। हर अभिनेत्री की तरह राम्या को भी अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाना था शायद इसलिए वो अपना पर्वत्मा के कहने पर अपने नाम बदलने को तैयार भी हो गईं। मालूम हो कि राम्या की डेब्यू फिल्म का नाम 'अभी' है जो साल 2003 में रिलीज हुई थी।

राम्या बर्थडे : साउथ की हीरोइन से लेकर राहुल गांधी के सोशल मीडिया गुरु तक का सफर

इस तरह संभालती हैं कांग्रेस का सोशल मीडिया हैंडल

एक इंटरव्यू में राम्या से पूछा गया कि उनकी सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी क्या रहती है। वो कैसे हैंडल करती हैं इतना कुछ। इस पर राम्या ने बेहद सटीक जवाब देते हुए कहा, 'अगर आप पाॅलिटिक्स में गुसे हैं तो आपको गेम खेलना भी आना चाहिए।'  राम्या को जब कांग्रेस का सोशल मीडिया हैंडिल करने के लिए हायर किया गया तो उन्होंने अपनी टीम और मजबूत करने के लिए कई और लोगों का चयन किया था जिसमें ज्यादातर महिलाएं ही थीं।

राम्या बर्थडे : साउथ की हीरोइन से लेकर राहुल गांधी के सोशल मीडिया गुरु तक का सफर

दिव्या ने सिर्फ महिलाओं की भर्ती ही की

जब दिव्या को कांग्रेस ने हायर किया तब उनके डिजिटल वार-रूम में सिर्फ तीन महिलाएं थी। वहीं उनके कमान संभालने के बाद अब वहां 85 प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं। एक इंटरव्यू में राम्या ने कहा, 'महिलाएं जिम्मेदार तरीके से अपना काम करती हैं। मैं ये नहीं कह सकती कि मेरे पास वुमन सेंट्रिक टीम है पर एक बेस्ट टीम जरूर है।'

राम्या बर्थडे : साउथ की हीरोइन से लेकर राहुल गांधी के सोशल मीडिया गुरु तक का सफर

इन्हें कर रही हैं डेट

राम्या स्पंदना एक स्विस जर्मन बिजनेसमैन राफेल के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं साल 2013 में राम्या के राफेल संग शादी रचाने की बात सामने आई। हालांकि राम्या की शादी की सभी खबरें बाद में झूठी निकलीं और राम्या ने कहा कि वो अपने रिलेशनशिप में ही खुश हैं।

तस्वीरें: सुष्मिता सेन ब्वाॅयफ्रेंड रोहमन संग बिता रहीं प्यार भरे पल, बर्थडे की ये फोटो इनका रिश्ता कर रही कनफर्म

बप्पी लाहिड़ी बर्थडे: एक साल में गाए थे 180 गाने, ये करतब कर बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk