रणवीर ने फैंस को दिया ये तोहफा
कानपुर।
बॉलीवुड के 'अलाउद्दीन खिलजी' रणवीर सिंह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2013 में उनके बर्थडे के एक दिन पहले फिल्म 'लुटेरा' रिलीज हुई थी। आज उनके जन्मदिन पर लुटेरा ने अपनी रिलीज के पांच साल पूरे कर लिए हैं। रणवीर ने अपने शुरुआती दौर में इस फिल्म में बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। रणवीर के जन्मदिन और इस फिल्म के पांच साल पूरा होने के खास मौके पर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट शेयर की है जिसमें 'लुटेरा' में उनके बेहतरीन रोल की कुछ झलकियां हैं। रणवीर ने वीडियो पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा, 'सेलीब्रेटिंग 5 ईयर्स ऑफ लुटेरा।'


बर्थडे के पांच दिन पहले मिला ये गिफ्ट
'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह आज अपना अफिशल जन्मदिन मना रहे हैं पर उन्हें उनके निर्देशक और दोस्त रोहित शेट्टी ने बर्थडे के पांच दिन पहले ही एक शानदार तोहफा दिया था। रणवीर को रोहित शेट्टी ने एक वॉच गिफ्ट की। ये वॉच रणवीर सिंह को काफी पसंद भी आई। रणवीर ने बताया कि उनके घडि़यों के कलेक्शन में ये सबसे बेस्ट है। रणवीर ने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम पर गिफ्टेड घडी़ और रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर किया था। रणवीर ने पोस्ट में कैप्शन लिखा, 'अर्ली बर्थडे गिफ्ट फ्रॉम बॉस... ये मेरी वॉच के कलेक्शन में सबसे बेस्ट है, थैंक्यू सर।'
अपने बर्थडे पर रणवीर सिंह पांच साल पहले बने थे 'लुटेरा',खुद को दिया ये शानदार तोहफा
अपना कार्टून लुक पोस्ट कर मजाक बनाया

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 'सिंबा' वाला कार्टून लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जारी किया था। इस तस्वीर में रणवीर का कार्टून कैरेक्टर पुलिस की वर्दी में है और एक हाथ में गन पकड़े हुए है। रणवीर ने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, 'आला से आला सिंबा आला।' रणवीर के इस कार्टून 'सिंबा' लुक को उनके रियल 'सिंबा' लुक से लोग कंपेयर कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर कर रहे हैं और फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म 28 दिसंबर को इसी साल थियेटरों में रिलीज की जाएगी।  
अपने बर्थडे पर रणवीर सिंह पांच साल पहले बने थे 'लुटेरा',खुद को दिया ये शानदार तोहफा

रणवीर सिंह ने खुद का 'सिंबा' कार्टून लुक पोस्ट कर कही ये बात, देख कर हंस पड़ेंगे आप


रोहित शेट्टी ने जन्मदिन के 5 दिन पहले दिया ये तोहफा, रणवीर बोले अभी तक का सबसे बेस्ट

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk