feature@inext.co.in

KANPUR: एक्टर अर्जुन कपूर, हुमा कुरैशी, अभिषेक बच्चन, शेखर कपूर, सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय, मधुर भंडारकर ने इस हमले की निंदा की है और पीडि़त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। सबसे बड़ा सदमा जैक्लिन फर्नांडिस को लगा है, जो श्रीलंका से ही ताल्लुक रखती हैं। उन्होंंने ट्विटर पर लिखा, 'श्रीलंका में बम धमाकों की खबर से बेहद दुखी हूं। दुर्भाग्य की बात है कि कोई यह नहीं देख पाता कि वॉयलेंस एक चेन रिएक्शन की तरह है। इसको रोकना ही होगा।'

श्रीलंका में हुए धमाकों से दहला बाॅलीवुड भी,अभिषेक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स की आंखे नम

अभिषेक बच्चन

बीते दिन अभिषेक बच्च्न की वेडिंग एनिवर्सरी थी। उसी दिन श्रीलंका में सिलसिलेवार ब्लास्ट हो गए। अभिषेक ने इस पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'स्टे स्ट्राॅन्ग... श्रीलंका.... प्रेयर्स एंड थाॅट्स'।

श्रीलंका में हुए धमाकों से दहला बाॅलीवुड भी,अभिषेक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स की आंखे नम

अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने ट्वीट कर लिखा, 'इस हिंसक घटना से जो भी लोग प्रभावित हुए हैं उनके लिए हमारा दिल परेशान है। हम उनके दर्द और इस दुख की घड़ी में उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।'

श्रीलंका में हुए धमाकों से दहला बाॅलीवुड भी,अभिषेक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स की आंखे नम

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने भी श्रीलंका में हुए ब्लास्ट्स पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए इस हमले के बारे में सुनकर वाकई बहुत परेशान हूं।'

श्रीलंका में हुए धमाकों से दहला बाॅलीवुड भी,अभिषेक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स की आंखे नम

हुमा कुरैशी

हुमा बोलीं, 'कितना दुखद दिन है! संडे ईस्टर के दिन चर्च गए परिवारों और बच्चों पर हमला हुआ। यह भयानक है। हो क्या रहा है हमारे संसार में।'

श्रीलंका में हुए धमाकों से दहला बाॅलीवुड भी,अभिषेक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स की आंखे नम

जया बच्चन के बर्थडे पर पति अमिताभ की ओर से खुशखबरी, घर ले आए ये नई लग्जरी कार

जया बच्चन बर्थडे: मूवी में इस एक्टर की पत्नी और बेटी दोनों बनीं, डेब्यू के बाद 17 साल फिल्मों से दूर रहीं

शेखर कपूर

शेखर कपूर बोले, 'ईस्टर पर यह सोचासमझा हमला है। आतंकवाद हमारा पहला दुश्मन है। कोई, कहीं भी सुरक्षित नहीं है।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk