कानपुर। बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार रही श्रीदेवी को श्रद्धांजली देने बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ पहुंचे। बोनी इवेंट के दौरान काफी इमोशनल दिखाई दिए। ऐसा लगा वो श्रीदेवी को मिस कर रहे हैं।

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

- श्रीदेवी को इस इवेंट में श्रद्धांजली देने लिए उनकी 10 बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी। बोनी कपूर ने भी बेटियों संग श्रीदेवी की फिल्म देखी। श्रीदेवी की मूवी देखने के बाद बोनी ने उनके बारे में कई बातें शेयर कीं।

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

- मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर ने शो के दौरान कहा, 'हमारे लिए ये बहुत स्पेशल मूमेंट हैं। फिल्म डिवीजन ने उसकी कुछ फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी।' श्रीदेवी को ये सम्मान दिए जाने पर बोनी काफी इमोशनल दिखे और उनकी यादें ताजा कीं।

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

- ये इवेंट दो दिन तक चला जिसमें श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम', 'लम्हे', 'मिस्टर इंडिया', 'इंगलिश-विंगलिश' और 'सदमा' फिर से दर्शकों को एक बार थियेटर की स्क्रीन पर देखने का मौका मिला।

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

- श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी कपूर ने भी अपनी एक बचपन की तस्वीर पिता बोनी और मां श्री के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर पर जाह्नवी ने ज्यादा कुछ न लिखते हुए बस इतना ही मैसेज दिया, 'लव यू देवी मां'।

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

- मालूम हो कि श्रीदेवी 24 फरवरी को दुबई में अपने भांजे की शादी में गई थीं। वहां होटल के बाथरूम में वो कार्डिएक अरेस्ट की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठीं। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ला कर मुख्याग्नि दी गई।

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

- महज चार साल की उम्र से ही श्रीदेवी ने फिल्म जगत में अपना नाम बना लिया था। चार वर्ष की श्रीदेवी ने एक साउथ मूवी में अपने शानदार अभिनय और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था। उसके बाद कई बडी़ फिल्मों में नजर आईं जैसे 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज' और 'नगीना'।  

तस्वीरें : श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर हुए भावुक,जाह्नवी भी नहीं रोक पाईं खुद को

तस्वीरें : 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को उनके जन्मदिन इस तरह किया याद

बर्थ एनिवर्सरी : कुछ इस तरह सेलीब्रेट हुआ था श्रीदेवी का आखिरी जन्मदिन, सामने आई ये खास तस्वीर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk