- ग्रामीणों ने बताया तो मायकेवालों के उड़े होश

- पति ने हत्या कर यमुना में फेकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

<- ग्रामीणों ने बताया तो मायकेवालों के उड़े होश

- पति ने हत्या कर यमुना में फेकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI (9 July, JNN): KAUSHAMBI (9 July, JNN): महेवाघाट की एक विवाहिता को ससुरालियों ने तीन दिन पहले मौत के घाट उतारकर शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। ससुरालियों ने पूछताछ के बाद भी विवाहिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी तो मायकेवालों ने पुलिस में तहरीर दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दो महीने से कर रहा था प्रताडि़त

जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के बराछी निवासी भाईलाल पुत्र स्व। शिवचरन ने अपनी बेटी की सोनापती की शादी वर्ष ख्0क्क् में महेवाघाट में की थी। सोनापती अपनी दो वर्ष की बेटी के साथ ससुराल में रह रही थी। पिछले दो महीने से ससुरालवाले सोनापती को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। विवाहिता फोन करती तो उसे बात तक नहीं करने दिया जाता। इससे मायकेवाले काफी परेशान हो गए थे।

तीन दिन पहले दिया घटना को अंजाम

मायकेवालों का आरोप है कि महेवाघाट के ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि विवाहिता को उसके पति ने मारकर यमुना नदी में फेक दिया है। यह जानकारी मिलने के बाद मायकेवाले बेटी के ससुराल आ गए। ससुरालियों ने पूछताछ करने के बावजूद उन्हें सही जवाब नहीं दिया तो धैर्य जवाब दे गया। इस पर भाईलाल ने महेवाघाट थाने में मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।