- मंदिरों की ओर से भजन कीर्तन और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

- श्रीहरि मंदिर को वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर सजाया जाएगा

BAREILLY : जन्माष्टमी को सेलीब्रेट करने के लिए बाजार सज चुका है। मंडे को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लोग मार्केट से कान्हा के कपड़ों से लेकर पूजा व अन्य आइटम्स की खरीददारी में जुटे हुए हैं। वहीं शहर के बडे़ मंदिरों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से जन्माष्टमी पर कई सांस्कृतिक प्रोग्राम्स व प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस बार सिटी के मंदिरों की सजावट कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज पर डेकोरेट करने का प्लान है।

कान्हा को सजाने लिए सजे बाजार

कान्हा की सजावट में कहीं कोई कमी ना रह जाए। इसके लिए मार्केट ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के सिविल लाइंस, कुतुबखाना, डीडी पुरम, राजेंद्रनगर, सुभाषनगर, कोहाड़ापीर, श्यामगंज समेत व अन्य शॉप्स पूरी तरह से कान्हा के रंग में रंग चुकी हैं। वहीं बरेलियंस भी सजावट के सामान खरीदने में जुटे हुए हैं। इस बाबत बच्चों के लिए कान्हा स्टाइल ड्रेस, पालकी, झूले, सिंहासन, मुकुट, मोरपंख, माला, बांसुरी और कुंडल की खूब शॉपिंग हो रही है। दूसरी ओर कृष्ण की पीतल व व्हाइट मेटल मूर्तियों की भी जमकर शॉपिंग की जा रही है। जन्माष्टमी से संबंधित मेटल आइटम्स एक से डेढ़ हजार रुपए की रेंज में हैं, वहीं अन्य आइटम्स ख् से करीब 700 रुपए की रेंज में हैं।

वृंदावन सा होगा नजारा

मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर को इस बार जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन के प्रेम मंदिर के तर्ज पर डेकोरेट किया जा रहा है। बिहारी जी के श्रृंगार का सामान भी वृंदावन से मंगाया गया है। मंदिर का मुख्य गेट और अंदर के हॉल में एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं, जो हर पांच मिनट में प्रेम मंदिर की तर्ज पर रंग बदलेंगी। सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर भजन कीर्तन और अन्य कल्चरल प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए जाएंगे। ठाकुर जी की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कोलकाता के फूलों से होगी सजावट

राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मीडिया प्रभारी संजय अरोड़ा ने बताया कि इस बार मंदिर को सजाने के लिए कोलकाता से खास फूलों को मंगाया गया है। इसमें गेंदा, रजनीगंधा, गुलाब के अलावा तीन विदेशी फूल आरकिड, जरवेरा और गैलिट आदि फूलों से भी सजावट की जाएगी।

प्रतियोगिता के जरिए होगा सेलीब्रेशन

मॉडल टाउन स्थित रामायण मंदिर में जन्माष्टमी सेलीब्रेशन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के हॉल को फूलों और बैलून से डेकोरेट किया गया है। संरक्षक रमाशंकर पांडेय ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से खास प्रतियोगिता ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में डिवाइडेड है। फ‌र्स्ट कैटेगरी में तीन वर्ष के बच्चे कृष्ण के बाल स्वरूप में सजकर आएंगे, जिसमें विनर को क्क् सौ रुपए दिए जाएंगे। सेकेंड कैटेगरी में नौ वर्ष तक के बच्चे नृत्य कला दिखाएंगे जिसमें विनर को ख्क् सौ रुपए और थर्ड कैटेगरी में क्ब् वर्ष तक के बच्चे भी नृत्य कला में भाग लेंगे, जिसमें विनर को फ्क् सौ रुपए का प्राइज ि1दया जाएगा।

त्रिवटीनाथ में गत वर्ष की भांति रहेंगे अरेंजमेंट

प्रेम नगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर को लाइटिंग झालरों से सजावट की गई है। पुजारी प्रसून शास्त्री ने बताया कि गत वर्ष की भांति ही मंदिर की ओर से प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं। इसमें रात आठ बजे से श्री कृष्ण के भजन व आरती कार्यक्रम होगा। वहीं रात बारह बजे संपूर्ण तुलसी अष्टाध्यायी के साथ महाभिषेक किया जाएगा। कान्हा के श्रृंगार के लिए नए वस्त्रों को मंगाया गया है।