-विभिन्न समितियों द्वारा धार्मिक और कल्चरल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

BAREILLY: गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ शुक्रवार शाम को शहर में गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गणेश चतुर्थी के भव्य आयोजन के लिए कई दिनों से पांडालों की सजावट व अन्य तैयारियां गुरुवार देर शाम तक पूरी की गई। मुंबई से भी गणेश भगवान की म्0 प्रतिमाएं मंगवाई गई हैं। शहर की कई समितियों की ओर से इस मौके पर कई आयोजन और शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मुंबई से मंगाई गई ईकोफ्रेंडली मूर्तियां

शहर के मूर्तिकारों की द्वारा गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है, लेकिन शहर में बनी मूर्तियां ईकोफ्रेंडली नहीं हैं, इसलिए महाराष्ट्र से करीब म्0 ईकोफेंडली मूतिर्यो को मंगवाया गया है। जानकारों का मानना है कि शहर में मूर्तियों का निर्माण पीओपी से किया जाता है जो विसर्जन करने पर घुलती नहीं हैं, जबकि महाराष्ट्र की मूर्तियां सफेद मिट्टी से बनाई जाती हैं जो तुरंत घुल जाती हैं। मान्यता है कि विसर्जन करने पर मूर्ति का घुलना शुभ माना जाता है।

ऑर्गनाइज होंगे कई प्रोग्राम

शहर में गणेश चतुर्थी के मौके पर कई समितियों की ओर से प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए जाएंगे। इस बाबत शहर की सबसे मशहूर गणेश पूजन समिति मराठा बुलियंस के अनिल पाटिल ने बताया कि उन्होंने मुंबई के दो बैंड की टीम मंगाई हैं। वहीं श्री गणेश पूजन समारोह समिति के भूपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ख्फ्वां गणेश महोत्सव ख्9 अगस्त से ख् सितम्बर तक ऑर्गनाइज किया जा रहा है। इस मौके पर समिति की ओर से भगवती जागरण, सांस्कृतिक- धार्मिक प्रोग्राम, मटकी फोड़ समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं हिन्दू जागरण एकता समिति के मनोज सक्सेना ने बताया कि सामिति की ओर से हनुमान मंदिर पर क्70 किलो के एक लड्डू से महाभोग और महाआरती की जाएगी। साथ ही कल्चरल प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए जाएंगे। इसके अलावा शहर की करीब क्ख् अन्य समितियों द्वारा विविध प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।