- एक दिन पहले ही सूरत से लौट कर आया था युवक

- नाइट में भाभी से हुआ था झगड़ा, सुसाइड और हत्या में उलझी पुलिस

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र: देवरिया, बदायूं के बाद अब गोरखपुर में भी पेड़ से लटकती डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन पहले सूरत से आए युवक की मंडे मार्निग घर के बाहर शीशम के पेड़ से लटकती डेडबॉडी मिली। पुलिस का कहना है कि राजेश ने सुसाइड किया है जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि हालत हत्या की कहानी बयां कर रही है। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

एक दिन पहले लौट कर आया था

झगहां के बिसहवा निवासी राजेश गुप्ता (30) सूरत में पेंट पॉलिस का काम करता था। संडे मार्निग वह अपने घर लौटा था। परिवार में उसका भाई राम भजन और उसकी पत्नी रंजू है। राम भजन बंगलूरू में पेंट पॉलिश का काम करता है। राजेश के एक भाई राम बदन की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। रंजू की शादी पहले राम बदन से हुई थी उसकी मौत के बाद राम भजन ने उससे शादी कर ली थी। संडे को जब वह घर पहुंचा तो राम भजन बंगलूरू में था जबकि घर पर अकेले रंजू और उसके बच्चे थे।

आखिर क्या हुआ उस रात?

पुलिस के अनुसार कई दिन बाद घर लौटे राजेश ने पार्टी मनाने का मूड बनाया। भाभी रंजू के साथ वह मार्निग में नया बाजार गया और मछली खरीदकर लाया था। रंजू के अनुसार राजेश ने शराब पी और वापस लौटने पर उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, जिसका उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। दहशत के चलते रंजू रात में ही अपने मायके चली गई। मार्निग में आस-पास के लोगों ने राजेश की डेडबॉडी घर के सामने शीशम के पेड़ पर फंदे से लटकते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रंजू को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची रंजू ने बताया कि वह मारपीट के डर से रात में ही मायके चली गई थी।