छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: परसुडीह थाना अंतर्गत तालाब बस्ती कीताडीह में बुधवार को हुई फाय¨रग में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम पुलिस फिलहाल नहीं बता रही है।

तालाब बस्ती कीताडीह निवासी ममता देवी उर्फ दुम्मी पत्नी मनोज महतो के बयान पर थाने में चार लोगों के खिलाफ जान मारने की नीयत ने फाय¨रग करने का मामला दर्ज कराया है। उसने कहा है कि प्रदीप पात्रो, लेदा पात्रो उर्फ संजू पात्रो, संटू व ग्वाला पट्टी कीताडीह निवासी किशन आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर फाय¨रग कर दी गई। इसके बाद वे भाग निकले। थाना प्रभारी के अनुसार नामजद आरोपित फरार हो गए हैं। हालांकि वह परसुडीह थाना के अलावा बागबेड़ा थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई। आरोपित नाला में घुसकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।

फायरिंग की घटनाएं

- 28 नवंबर को ममता देवी पर फाय¨रग

- 11 नवंबर को अंशुमन उर्फ भोलू की हुई हत्या

- 22 अक्टूबर को मन्ना महतो पर फाय¨रग

- दो अक्टूबर को मटका किंग रंजित साव के पिता पर फाय¨रग और

मानगो निवासी संतोष गुप्ता की जांघ में लगी थी गोली

- नौ अगस्त को विपिन पासवान की हत्या