patna@inext.co.in
PATNA : बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कैथवां शाखा से 33 लाख रुपए से अधिक की फर्जी निकासी मामले में पुलिस ने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। विकास कुमार अपने गांव बरमा में ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि संचालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के फरार अभियुक्त सस्पेंड बैंक मैनेजर प्रकाश कुमार और सहायक अमित कुमार की गिऱफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई जा रही है। इधर 33 लाख रुपए के इस बड़े फर्जीवाड़े में ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की संलिप्तता सामने आने के बाद आम लोगों में ग्राहक सेवा केंद्रों के प्रति संदेह का नजरिया सा़फ दिखने लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता दानी प्रसाद और अधिवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह फर्जीवाड़ा आधार ¨लक का दुरुपयोग करके किया गया है। इससे इस खतरे की आशंका को बल मिला है कि आधार का दुरुपोग हो सकता है। आधार से ¨लक करने के काम में तकनीकी हेरफेर करके 54 बैंक खातों से 33 लाख रुपए की निकासी की गई है।