-रिम्स के इमरजेंसी वार्ड गुमला के दो लोगों का चल रहा इलाज

-चार डॉक्टरों की टीम बनी, दोनों को ऑक्सीजन भी चढ़ाया गया

RANCHI(22 Oct): जहरीली शराब पीने से गुमला के एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। वहीं, एक का इलाज चल रहा है, जबकि दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इन्हें रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में लाकर भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ। उमेश की देखरेख में इलाज चल रहा है। रविवार को दोपहर एक बजे दोनों को गुमला से रिम्स लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर जीवनरक्षक दवाएं दी गई। दोनों मरीजों को शाम सात बजे तक वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण चार डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। डॉक्टर लगे हुए हैं। दोनों को ऑक्सीजन भी चढ़ाना पड़ा है।

मछली के साथ चार ने पी थी शराब

शराब पीने से गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीज के छोटे भाई ने रिम्स में कहा, मैंने दोनों को मना किया था शराब पीने से। कहा था कि शराब मत पीना। फिर भी नहीं माने। शनिवार की रात मेरे भाई और दो लोग मछली के साथ शराब पी रहे थे। इसके बाद चारों की स्थिति बिगड़ गई। एक की मौत हो गई। एक का इलाज गुमला में ही चल रहा है। दोनों को विशेष इलाज के लिए रिम्स लाए हैं। पता नहीं यहां क्या होगा।

बॉक्स

ख्0 में बची थी सिर्फ आठ की जान

रांची में पिछले महीने हुए जहरीली शराब कांड में रिम्स में करीब ख्0 मरीज पहुंचे थे। उनमें सिर्फ आठ बचे थे। उन्हें ठीक होने में एक सप्ताह से भी अधिक का समय लग गया था। डॉक्टरों के मुताबिक गुमला के मरीजों की स्थिति और भी अधिक खराब है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। दोनों मरीजों की स्थिति ठीक होने के बाद मेडिसिन विभाग में शिफ्ट किया जाएगा।

वर्जन

डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम इन्हें बचा लें। इसके लिए विशेष डॉक्टर भी नियुक्ति किए जाएंगे।

आरके श्रीवास्तव, डायरेक्टर, रिम्स