- शाहपुर की घटना

- दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट

GORAKHPUR: शाहपुर एरिया में बुधवार की सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने तुरंत जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर से घर भेज दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस

शाहपुर थानाक्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज निवासी 42 वर्षीय देश दीपक यादव सुबह 10 बजे कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। इस बीच कुछ और युवक मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि उन्होंने हमलावरों की पहचान करने की बात तो कही है लेकिन हमला करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।