गांव में फैली दहशत, प्रत्याशी सहित कई घायल, फोर्स तैनात

शनिवार को मतदान के बाद भी हुआ था दोनो पक्षों में विवाद

टूंडला: थाना क्षेत्र अंतर्गत मदावली गांव में चुनावी रंजिश में रविवार रात दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। अंधाधुंध फाय¨रग हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। गोली लगने से एक की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।

शनिवार को मदावली गांव में प्रधानी का चुनाव हुआ था। साहब सिंह कुशवाह पुत्र नत्थू सिंह तथा शिव सिंह जाट प्रधान प्रत्याशी थे। बताते हैं मतदान के दौरान शनिवार को भी विवाद होने पर दोनो पक्षों में मारपीट हुई थी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। रविवार रात करीब 9.50 बजे दोनो पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए तथा मारपीट शुरू हो गई। दोनो तरफ से संघर्ष के दौरान फाय¨रग होने लगी। अंधाधुंध फाय¨रग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। फाय¨रग में कुशवाहा समाज के 20 वर्षीय दीपक पुत्र रामचरन की मौत हो गई। वहीं गोली लगने से विजय सिंह घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रैफर किया गया है। खबर मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में दोनो पक्षों से चंद्रवीर पुत्र बहादुर सिंह, राजकुमार पुत्र नाथूराम, विजय सिंह तथा साहब सिंह सहित करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इधर अस्पताल में मृतक पक्ष के लोगों का कहना था रविवार रात को दूसरे पक्ष ने दो दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ हमला बोलते हुए फाय¨रग कर दी। इसमें दीपक की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।