- जोन एक में सबसे अधिक जुर्माना और पॉलीथिन जब्त
- जोन आठ में नहीं सुधर रही है स्थिति, देना होगा ध्यान
LUCKNOW
नगर निगम की ओर से शनिवार को सभी जोनल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर न केवल पॉलीथीन जब्त की, बल्कि जुर्माना भी वसूला। सर्वाधिक जब्तीकरण और जुर्माना जोन एक में किया गया। वहीं इस मामले में जोन आठ सबसे पीछे रहा। शनिवार को कुल 61.4 किलो पॉलीथीन जब्त की गई और एक लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान एक नजर में
जोन 1
दो टीमों में एक टीम ने नरही व हजरतगंज में अभियान चलाया। चौधरी स्वीट्स, मोती महल लॉन, चौधरी कोल्ड ड्रिंक, मार्क्समैन आदि प्रतिष्ठानों से 5.9 किग्रा पॉलीथीन जब्त कर 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दूसरी टीम में शामिल कर अधीक्षक राजेश सिंह व जोनल अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अमीनाबाद, फतेहगंज, गल्ला मंडी में 25 किग्रा पॉलीथीन जब्त की गई और 19500 रुपये जुर्माना वसूला गया। जोन 1 में कुल 30.9 किलो पॉलीथीन जब्त की गयी तथा 36 हजार 500 रु। जुर्माना वसूला गया।
जोन 2
जोनल अधिकारी उमा शंकर गुप्ता के नेतृत्व में राजाजीपुरम, चारबाग मार्केट में अभियान चला 10 किलो पॉलीथीन जब्त की गयी और 10 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला।
जोन 3
जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में अलीगंज, त्रिवेणीनगर व डंडईया मार्केट से प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध अभियान में जानकीपुरम क्षेत्र से 5.5 किलो पॉलीथिन जब्त कर 25 हजार का जुर्माना वसूला।
जोन 4
जोनल अधिकारी सुजीत के नेतृत्व में चले अभियान में 4 किग्रा पॉलीथीन जब्त की गयी तथा 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
जोन 5
जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में चले अभियान में तीन किलो पॉलीथीन जब्त की गयी और 8500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
जोन 6
जोनल अधिकारी जोन 6 बिन्नो अब्बास रिजवी के नेतृत्व में चले अभियान में 2 किलो पॉलीथीन जब्त की गयी तथा 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
जोन 7
जोनल अधिकारी जोन 7 विद्या सागर यादव के नेतृत्व में चले अभियान में 4 किलो पॉलीथीन जब्त करते हुए 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
जोन 8
जोनल अधिकारी जोन 8 विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में तेलीबाग क्षेत्र से 2 किग्रा पॉलीथीन जब्त की गई और 2500 रु। जुर्माना वसूला गया।
बाक्स
किस जोन में कितना एक्शन
जोन जब्त केजी में जुर्माना रुपये
जोन 1 30.9 36,500
जोन 2 10 10,500
जोन 3 5.5 25,000
जोन 4 4 8,000
जोन 5 3 8,500
जोन 6 2 12,000
जोन 7 4 14,000
जोन 8 2 2,500