-मामले में आठ लोगों को किया गया नामजद आरोपित

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: बिहारशरीफ के हरनौत थाना के पोआरी गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने गुरुवार की देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पोआरी गांव निवासी पदारथ पासवान का 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बताया गया। मृतक नवादा के वारसलीगंज में कार्यपालक सहायक के रूप में कार्यरत था। मृतक के भाई संजीव कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले गंगटा गांव निवासी भीम पासवान का पुत्र विक्की कुमार पोआरी में एक घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था।

गांव वालों ने की थी पिटाई

गांव वाले ने उसकी जमकर पिटाई की थी। इसी के प्रतिशोध में महीने भर पहले मृतक के चाचा मिथिलेश पासवान की भी पिटाई कर की गई थी। दोनों गांव में काफी दिनों से तनाव बना हुआ था। गुरुवार को सुजीत कुमार घर के समीप घूम रहा था तभी विक्की पासवान अपने साथियों के साथ आकर सुजीत को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी थी। परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

स्थिति अब भी तनावपूर्ण

लोगों का आरोप था कि डॉक्टर अगर समय रहते इलाज शुरू कर देते तो शायद वो बच जाता। लेकिन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुजीत कुमार की मौत हो चुकी थी। गोली ठीक सामने से मारी गई थी। सूचना मिलते ही डीएसपी सदर इमरान परवेज और बिहार थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंच गए। काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए। मौके की नजाकत को देखते हुए पूरे अस्पताल परिसर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो साल पहले ही उसने वारसलीगंज में कार्यपालक सहायक की नौकरी में योगदान किया था। आरोपी के पिता भीम पासवान दबंग प्रवृति के बताए जा रहे हैं। हरनौत थाना में उसके उपर मारपीट का कई मामला दर्ज है।

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: डीएसपी

डीएसपी इमरान परवेज ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। देर रात शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया । इस केस में विक्की पासवान, भीम पासवान, जहीर, दिलीप समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस कांड में नामजद एक आरोपी दिलीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मौत से गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में आधा घंटे तक हंगामा करते रहे। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुजीत कुमार की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही डीएसपी सदर अस्पताल पहुंचे थे।