परिवर्तन

शहर को झटका फ्री बनाने की कार्ययोजना तैयार

सड़कों में एक हजार से अधिक गड्ढे

- नगर निगम ने पूरा किया सर्वे, गढ्डे भरने का काम हुआ शुरू

- 15 जून तक शहर की सड़कों को करना है गड्ढा मुक्त

मेरठ। शहर की सड़कों में एक हजार से अधिक गड्ढे हैं। यह हम नहीं बल्कि नगर निगम का सर्वे कह रहा है। 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश को अमल में लाने के लिए नगर निगम ने शहर की सड़कों का सर्वे कराया था।

शासन को भेजी रिपोर्ट

नगर निगम ने सर्वे पूरा करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी है। एक बार नहीं बल्कि दो बार। क्योंकि पहली बार में शासन को निगम की सर्वे की रिपोर्ट ही नहीं मिली। शासन के दोबारा मांगने पर फिर से सर्वे की रिपोर्ट भेजी गई।

साहब 1 नहीं 3 हजार से अधिक गड्ढे

नगर निगम की माने तो शहर में केवल एक हजार गड्ढे हैं। लेकिन हकीकत की बात करें तो शहर में तीन हजार से अधिक गड्ढे हैं। क्योंकि नगर निगम केवल मुख्य मार्गो का ही सर्वे किया है। शहर में मुख्य मार्गो के अलावा गली मोहल्ले भी हैं। जहां की सड़कों में गड्ढे होंगे। उन गड्ढों की नगर निगम के सर्वे में कहीं गिनती नहीं है।

नगर निगम ने सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। गड्ढों को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 15 जून से पहले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

कुलभूषण वाष्र्णेय चीफ इंजीनियर नगर निगम