पहले दिन सभी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक

घंटाघर पर लगाई गए पांच सिपाहियों की ड्यूटी

Meerut। शहर में घंटाघर पर ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू कर दी है। पहले दिन घंटाघर जाने वाले सभी वाहनों को रेलवे रोड चौराहे पर रोका गया। उन्हें जली कोठी से छतरी वाले पीर होते हुए घंटाघर की तरफ निकाला गया। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई का कहना है कि शहर को जाममुक्त कराने के लिए यह प्लान लागू कियगया है।

यह है प्लान

प्लान के तहत जिसे घंटाघर जाना है, वह जली कोठी से छतरी वाले पीर की तरफ से होते हुए घंटाघर जाएगा। इस दौरान किसी भी छोटे-बड़े वाहन को एंट्री नहीं दी जाएगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बताया कि यह प्लान सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि वन वे प्लान घंटाघर पर सफल हुआ तो इसे पीएल शर्मा रोड पर भी लागू किया जाएगा।