- इंवेस्टर्स समीट से पहले शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए उठाया गया कदम

LUCKNOW: इंवेस्टर्स समिट से पहले राजधानी के 31 प्रमुख मार्गो से ई रिक्शा को हटा लिया जाएगा। एक सप्ताह में इस काम को पूरा करने की तैयारी कर ली गई है। परिवहन विभाग सोमवार से इसकी शुरुआत करेगा।

अधिकारियों की लगी ड्यूटी

इंवेस्टर्स समिट में करीब एक सप्ताह का समय शेष है। इसे दिखते हुए परिवहन विभाग में इंवेस्टर्स समिट ड्यूटी रूम बनाया गया है। इस मीट में शामिल होने वालों को एयरपोर्ट से रिसीव करने और होटल पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। समिट के दौरान राजधानी को जाम मुक्त रखने की जिम्मेदारी भी परिवहन डिपार्टमेंट की है।

टैम्पों और सिटी बस प्रबंधन को दिए निर्देश

शहर को जाम से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने राजधानी के ऑटो रिक्शा संघ और टैम्पो संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह उचित स्थानों पर ही पार्किंग करे। सिटी बस प्रबंधन को भी यही निर्देश दिया गया है।

बाक्स

ई रिक्शा हैं समस्या

परिवहन विभाग की सबसे बड़ी समस्या राजधानी के मुख्य मार्गो पर दौड़ रहे ई रिक्शा बने हैं। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर अगले एक हफ्ते में मुख्य मार्गो से ई रिक्शा हटाने की तैयारी की है। आरटीओ ने कहा कि 13 मार्गो से ई रिक्शा हटाने के अभियान की शुरुआत सोमवार से शुरू हो जाएगी।

कोट

जिन 31 रूट से ई रिक्शा को हटाया जाना है, वहां सोमवार से कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अवैध ई रिक्शा बंद होंगे, जो एक हजार ई रिक्शा वैध हैं, उनका संचालन होता रहेगा।

एके सिंह

आरटीओ लखनऊ

यूपी परिवहन विभाग

बाक्स

इन रूट पर खास नजर

- आलमबाग से अमौसी

- चारबाग से हुसैनगंज

- हजरतगंज चौराहे से डॉलीगंज पुल तक

- कैपिटल तिराहे से नावेल्टी तक

- हजरतगंज चौराहे से कैंट की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग

- कै। मनोज पाण्डेय चौराहे से हनीमैन चौराहे तक