कानपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। चंद्रयान-2  की लांचिंग सोमवार 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे होगी। इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के स्पेस थीम पार्क से देखा जा सकेगा। प्रक्षेपण देखने के लिए www.shar.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए फोन से +91-7382768500 पर या मेल से lvg@shar.gov.in एड्रेस पर संपर्क किया जा सकता है।

 


chandrayaan 2 : मून मिशन की लांचिंग देखने के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू




श्रीहरिकोटा का स्पेस थीम पार्क
राॅकेट गार्डन : यहां इसरो के सभी प्रक्षेपण यान SLV, ASLV, PSLV, GSLV, Mk-III के 1:1 माॅडल देखे जा सकते हैं।
लांच व्यू गैलरी : इस दर्शक दीर्घा से हजारों लोग एकसाथ राॅकेट लांचिंग का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेस म्यूजियम : इस म्यूजियम में इसरो के शुरुआती दौर से लेकर नवीनतम स्पेस प्रोग्राम देखे जा सकते हैं। इस हिस्से में भारतीय अंतरिक्ष की कहानी छह हिस्सों में दिखाई गई है। इनमें इतिहास, शिक्षा, टेक्नोलाॅजी, एप्लीकेशंस, ग्लोबल और भविष्य जैसे सेक्शन हैं।

 

 

 

National News inextlive from India News Desk