आगरा। इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म बच्चे अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं, यदि स्कूल में रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं हैं, तो शहर में बनाए गए विभिन्न रजिस्ट्रेशन सेंटर से फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं। 15 अप्रैल रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट है।

30 अप्रैल को है आईआईटी टेस्ट

इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट स्टूडेंटस के लिए एक गाइड की तरह है, जो उन्हें सही कॅरियर डिसीजन लेने में हेल्प करता है। इस बार यह टेस्ट 30 अप्रैल को हो रहा है। सिटी के स्कूल्स में रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल रहे हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन सेंटर पर भी फॉर्म उपलब्ध हैं।

इन स्कूल में हो रहे रजिस्ट्रेशन

1. सन फ्लॉवर स्कूल, मोहन नगर, नगला रामबल।

2. ब्रज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना कॉलोनी।

3. जोंस मेरी इंटर कॉलेज, ट्रांस यमुना कॉलोनी।

4. होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा।

5. एपीएस कॉलेज, बाईपुर रोड सिकंदरा।

6. बोस्टन पब्लिक स्कूल, दहतोरा रोड।

7. महेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज, हनुमान नगर, नुनिहाई।

8. सेंटा क्लॉज इंटर कॉलेज, धनौली।

9. जॉन मिल्टन स्कूल, शहीद नगर।

10. गायत्री पब्लिक स्कूल, पश्चिमपुरी सिकंदरा।

11. सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल, कमला नगर।

12. होली पब्लिक स्कूल, आवास-विकास कॉलोनी।

13. माउंट लिट्राजी स्कूल, शमसाबाद रोड।

14. शिवालिक स्कूल, आवास-विकास कॉलोनी।

15. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग।

यहां से प्राप्त कर सकते रजिस्ट्रेशन फॉर्म

-आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण, प्लॉट नंबर बी-1, साइट-ए, इंडस्ट्रियल एरिया, सिकंदरा।

-राजीव गांधी कम्प्यूटर, फ‌र्स्ट फ्लोर, चौधरी गेस्ट हाउस, भगवान टॉकीज।

-अमेरिकन इंस्टीट्यूट, संजय प्लेस।

-सिंह कम्युनिकेशन, खंदारी।

-संगम स्टूडियो, बल्केश्वर

-गोविंद बुक शॉप, सेंट जोंस चौराहा।

-फ्यूचर पॉइंट, खेरिया मोड़

-कन्हैया साइकिल, कमला नगर

-इन एंड आउट, कारगिल, सिकंदरा

-टिम्बा ट्रेडर्स, सदर

सुशील चंद गुप्ता, सचिव अप्सा ने कहा कि बच्चों को सही राह चुनने के लिए आईआईटी बेहद सपोर्टिव है। आईआईटी में सिक्स से 12 के प्रत्येक स्टूडेंट को पार्टिसिपेट करना चाहिए।

अप्सा अध्यक्ष संजय तोमर के मुताबिक आईआईटी स्टूडेंट की उस समय में मदद करता है, जब स्टूडेंट सही कॅरियर चुनने को लेकर कंफ्यूज होते हैं।

जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विनोद बंसल ने कहा कि इस टेस्ट से बच्चों को अपनी योग्यता का पता चल जाता है। एक विशेष फील्ड में अपना इंट्रेस्ट पहचानने के लिए हर स्टूडेंट को इंटेलीजेंस टेस्ट में पार्टिसिपेट करना चाहिए।

एपीएस स्कूल की गायत्री यादव ने कहा कि स्टूडेंट के साथ पेरेंटस भी परेशान रहते हैं, कि उनके बच्चे के लिए क्या सही है और क्या गलत। आईआईटी पेरेंटस के इस कंफ्यूजन को दूर करता है।