PATNA : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सेंट्रल रजिस्ट्रेशन काउंटर शुक्रवार को सुबह 8 बजे की जगह 10:15 बजे के बाद खुला। सर्वर में आई तकनीकी समस्या के कारण काउंटर पर लगे कंप्यूटरों से कोई काम नहीं हो सका। सुबह करीब 7 बजे से कतार में खड़े मरीजों व परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। घंटों इंतजार के बाद भी रजिस्ट्रेशन न होने से मायूस अधिकांश मरीज व परिजन कतार छोड़ लौट गए। कर्मी काउंटर के समीप बैरीके¨डग किए जाने की बात कह रहे थे।

कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा

सर्वर की समस्या ठीक होने के बाद सुबह करीब 10:20 में रजिस्ट्रेशन कार्य आरंभ हुआ। इसके बाद कतार में शेष रह गए मरीजों व परिजनों ने राहत की सांस लिया। इस बीच तक ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। मरीजों के पहुंचने का डॉक्टर इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार 1113 नए और करीब 250 पुराने मरीजों का रजिस्ट्रेशन दोपहर एक बजे तक हुआ। ओपीडी में अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ जाने से वहां भी अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

सर्वर में आई समस्या को ठीक करा दिया गया है। इंजीनियर का एक साल से लंबित भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। काउंटर के समीप पाइप से बैरीके¨डग कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार कहा जा चुका है।

डॉ। गोपाल कृष्ण, उपाधीक्षक