4.5 इंच की है डिस्प्ले
ओप्पो कंपनी ने अपने इस नये स्मार्टफोन Neo 5 में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसमें आपको एंड्रायड 4.4.2 किटकैट ओएस मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट में आपको 4.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा अगर इस हैंडसेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 1.3GHz का क्वॉड-कोर Qualcomm Snapdragon 400 प्रोसेसर मिलेगा। साथ में 1जीबी की रैम मिलेगी। वहीं अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 4जीबी की इंटरनल मेमारी मिलेगी। जबकि 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा मिलेगी।
5 एमपी का रियर कैमरा
कंपनी ने अपने इस नये हैंडसेट Neo 5 को काफी स्टाईलिश बनाया है। इसका बेहतरीन लुक यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। वहीं इसमें 5 एमपी का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें की एलईडी फ्लैश होगा। जबकि फ्रंट कैमरा 2 एमपी का होगा। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो Neo 5 में आपको 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बैटरी बैक-अप में यह बेहतरीन है. इसमें आपको 2000mAH की बैटरी मिलेगी। कलर वैरिएंट्स की बात करें, तो इसमें आपको सिर्फ ब्लैक कलर मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन :-
Model | Oppo Neo 5 |
Sim | Dual SIM |
Display | 4.5-inch (854 x 480 pixels) IPS display |
Memory | RAM 1GB, ROM 4GB, External Card upto 32GB |
Connectivity | GPRS, EDGE, 3G, Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 2, Rear – 5MP with Flash |
OS | Android 4.4 (KitKat) |
CPU | 1.3 GHz quad-core processor |
GPU | Adreno 305 |
Battery | 2000 mAh |
Price | Rs. 9,990 |
Hindi News from Technology News Desk
Technology News inextlive from Technology News Desk