नगर निगम की ओर से 27 तक परिसीमन पर आपत्ति का दिया गया है मौका

<नगर निगम की ओर से ख्7 तक परिसीमन पर आपत्ति का दिया गया है मौका

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: वार्डो के परिसीमन के बाद नगर निगम ने जो लिस्ट तैयार की है, उस पर आपत्तियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों को सबसे ज्यादा आपत्ति वार्डो की चौहद्दी को लेकर है। परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए तीन दिन का समय और है। ख्7 अप्रैल तक ही आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

अब तक ख्9 आपत्ति

नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने ख्0 अप्रैल को परिसीमन लिस्ट को सार्वजनिक किया और लोगों से प्रस्तावित परिसीमन पर आपत्ति मांगी। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। ख्7 अप्रैल तक लोग आपत्ति कर सकते हैं। नगर निगम के विधि सलाहकार एसएल यादव की मानें तो अब तक ख्9 आपत्तियां आ चुकी हैं। इसमें ज्यादातर आपत्तियां चौहद्दी को लेकर हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए टीम बना दी गई है। इसमें सभी जेई, जोनल अधिकारी और इंस्पेक्टरों को लगाया गया है।

सपा ने शुरू की तैयारी

नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले पहल की है। सभी 80 वार्डो और मेयर पद के लिए आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी सैय्यद मो। अस्करी ने बताया कि सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जो प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। फ्0 अप्रैल तक आवेदन फार्म जमा किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी विश्व विद्यालय मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने सलोरी, चांदपुर सलोरी, सादियाबाद, ईश्वर शरण आश्रम, कटरा, कर्नलगंज, नया कटरा, राजापुर, अशोक नगर, सिविल लाइंस वार्ड के परिसीमन को निरस्त करने की मांग की है। सचिव नगर विकास को लिखे लेटर में उन्होंने बिना मानक के मनमानी तरीके से परिसीमन करने का आरोप लगाया है।