पुलिस लाइंस परिसर में दिवाली पर घर सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: पुलिस लाइंस परिसर में दिवाली के उपलक्ष्य में मंगलवार को घर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पुलिस कर्मियों के परिवार वालों ने अपने घरों को सुसज्जित किया। कई पुलिसकर्मियों ने घर को रंगाई पुताई कराई और दिवाली की लाइट से जगमग किया। इस मौके पर आईजी मोहित अग्रवाल की पत्‌नी व प्रयागराज परिक्षेत्र की अध्यक्ष प्रेरणा अग्रवाल मौजूद रहीं। उन्होंने सर्वप्रथम परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण हुआ। प्रथम पुरस्कार आरक्षी मनोज कुमार यादव को मिला। द्वितीय पुरस्कार सुभाष चन्द्र दुबे, तृतीय आरक्षी मृत्युंजय यादव, चतुर्थ आरक्षी राकेश सिंह व पांचवां पुरस्कार धर्मेन्द्र कुमार को दिया गया। तीन सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। इस अवसर सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, पुलिस उपाधीक्षक गीतांजलि सिंह व पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानवती मौजूद थी।