-विदेश भेजने के नाम पर की ठगे थे 70 लाख रुपए

-जालंधर से भागकर सहसपुर में रह थे दोनों पिता-पुत्र

-सोलह साल बाद बाप-बेटे आए पुलिस की गिरफ्त में

DEHRADUN : विदेश भेजने के नाम पर करीब 70 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी कबूतरबाज पिता पुत्र को सहसपुर पुलिस ने क्म् साल बाद दबोच लिया है। दोनों लोगों ने जालंधर में कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लोग जालंधर से भागकर सहसपुर एरिया में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जालंधर पुलिस को सौंदिया है।

पुलिस कर रही थी जांच

जानकारी के मुताबिक वर्ष क्997 में सेना से रिटायर्ड मेजर बताए जा रहे भारत भूषण पुत्र मोहन लाल शर्मा व उसके पुत्र शिवकुमार ने जालंधर पंजाब में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करीब 70 लाख रुपए की ठगी की थी। जालंधर पुलिस के पास जब कबूतरबाजी के शिकार लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया, तब मामला की जांच शुरू हुई। जांच की भनक लगते ही दोनों बाप-बेटे वर्ष क्998 में जालंधर छोड़कर छरबा लांघा रोड आ गए। यहां पर वे मैसर्स हर्टज एंड कॉटेज व मैसर्स एमएल शर्मा फर्म चलरहे थे।

लोकेशन से पकड़े आरोपी

जालंधर पुलिस पिछले क्म् साल से दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दोनों की लोकेशन दोनों की लोकेशन सहसपुर क्षेत्र में मिलने पर जालंधर पुलिस के दरोगा अजवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के वारंट लेकर सहसपुर पहुंची। थानाध्यक्ष सहसपुर यशपाल बिष्ट ने जालंधर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नंबर की जब लोकेशन निकाली तो वह लांघा रोड की निकली। सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से जालंधर पुलिस ने लंबी पूछताछ की। फिलहाल सहसपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जालंधर पुलिस को सौंप दिया है।