नीली रोशनी में जगमगा उठा था UN मुख्यालय

समारोह की शुरुआत न्यूजीलैंड से हुई। इसके बाद आस्ट्रेलिया में सिडनी के ओपेरा हाउस, चीन की दीवार, जॉर्डन के प्राचीन शहर पेत्रा, रूस के हर्मिटेज म्यूजियम, स्पेन में अलहम्ब्रा, रियो डि जेनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर मूर्ति और ऐसी ही कई अन्य प्रमुख जगहों पर समारोह हुए। न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय शुक्रवार रात से ही नीली रोशनी में जगमगा उठा था।

un की 70वीं सालगिरह : नीली रोशनी से जगमगाईं दुनिया की 200 ऐतिहासिक इमारतें

24 अक्टूबर, 1945 को अस्तित्व में आया UN

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के नीले रंग में एक दिन के लिए दुनिया के जगमगाने से उम्मीद है कि बेहतर भविष्य की ओर जानेवाले रास्ते को हम रोशन कर सकते हैं। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर, 1945 को यूएन चार्टर पर हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र अस्तित्व में आया। इसलिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

un की 70वीं सालगिरह : नीली रोशनी से जगमगाईं दुनिया की 200 ऐतिहासिक इमारतें

युद्ध की विभीषिका से बचाने का संकल्प

विश्व संस्था की 70वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के प्रति 193 सदस्य देशों के विश्वास की पुष्टि करने वाली घोषणा को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। साथ ही आने वाली पीढ़ी को युद्ध की विभीषिका से बचाने के संयुक्त राष्ट्र के संकल्प को भी स्वीकार किया।

un की 70वीं सालगिरह : नीली रोशनी से जगमगाईं दुनिया की 200 ऐतिहासिक इमारतें

AP

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk