बिना नाम लिए पाक को दी चेतावनी
पाक का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यूएई और भारत ने एकता के स्वर में संदेश दे दिया है। समझने वाले समझ जाएंगे। अक्लमंद के लिए इशारा काफी है। आतंकवाद में लिप्त लोगों को सजा होनी चाहिए। मोदी ने कहा कि 'अच्छा तालिबान और बुरा तालिबान', 'अच्छा आतंकवाद और बुरा आतंकवाद' यह सब नहीं चलेगा। आतंकवाद में विश्वास रखने वाले लोगों और मानवता में विश्वास रखने वाले लोगों के बीच निर्णायक जंग की घड़ी आ गई है।

यूएई के गद्दीनशीन प्रिंस की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संप्रदाय के नाम पर आतंकवाद के खेल खेले जाते हैं। निर्दोषों को मार दिया जाता है। ऐसे माहौल में अबूधाबी के प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान का भारतीयों को मंदिर बनाने के लिए जगह देना, बहुत बड़ा निर्णय है। इस बात के लिए उन्होंने प्रिंस को काफी सराहा।

Modi in UAE

देर रात लौट आए भारत
न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर की तर्ज पर मोदी ने अपने करीब एक घंटे के भाषण में आतंकवाद, भारत-यूएई रिश्ते, प्रवासी भारतीयों के गौरवशाली कार्यों और दोनों देशों के बीच विश्वास को अभूतपूर्व सेतु बताया। उन्होंने यूएई के प्रिंस के भारत में 4.5 लाख करोड़ के निवेश के वादे को परस्पर विश्वास और भारत की बढ़ती साख का उदाहरण बताया। मोदी ने 17 अगस्त को केरल के नव वर्ष का विशेष उल्लेख किया और मलयाली में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुबई लघु भारत ही नहीं लघु विश्व बन गया है। इस दौरान स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय यूएई दौरा पूरा कर देर रात मोदी स्वदेश रवाना हो गए।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk